• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में मची भगदड़, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठी

Writer D by Writer D
21/05/2024
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Again stampede in Akhilesh Yadav's rally

Again stampede in Akhilesh Yadav's rally

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रैलियों में भगदड़ की स्थिति बन रही है। पहले फूलपुर, फिर संतकबीरनगर (Sant Kabirnagar) और अब आजगमढ़ (Azamgarh) में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई, जिसकी वजह से रैली में भगदड़ मच गई।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश (Akhilesh Yadav) की रैली के दौरान एक बार फिर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मंच की ओर बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ दिया और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागते हुए नजर आए। इस दौरान जिस स्टैंड पर लाउड स्पीकर लगाए गए थे, वो भी गिर गया। इतना ही नहीं जैसे ही आगे से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, पीछे वाले कार्यकर्ता अपने आप ही वहां से भाग गए।

राहुल-अखिलेश की फूलपुर जनसभा में भी मची थी भगदड़

इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की संयुक्त जनसभा के दौरान भी ऐसा ही दृश्य देखा गया था। यहां भी हालात बेकाबू हो गए थे और सुरक्षा की दृष्ट से दोनों नेताओं को वहां से जाने के लिए कहा गया था।

संतकबीरनगर की रैली में भी मची थी अफरा-तफरी

इससे पहले अखिलेश यादव की संतकबीरनगर में बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ दी थी और मंच की ओर बढ़ रहे थे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

राहुल और अखिलेश की रैली में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे कार्यकर्ता

संतकबीरनगर की रैली का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और सपा मुखिया की कार तक पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश के संग सेल्फी भी खिंचवाई थी।

Tags: akhilesh yadavazamgarh newslk sabha elections 2024up news
Previous Post

‘मिस यूनिवर्स’ जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर, सुष्मिता सेन ने शेयर की थ्रोबैक इमेज

Next Post

महाकाल के दरबार में पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Manoj Bajpayee

महाकाल के दरबार में पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी

यह भी पढ़ें

Smriti Irani

राहुल गांधी ने समूचे ओबीसी समुदाय का अपमान कियाः स्मृति ईरानी

28/03/2023

CM पुष्कर ने किच्छा के विकास के लिए 8.50 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

13/10/2021
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी समितियों के विकास के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version