• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पान का पत्ता देता है इस बड़ी बीमारी से राहत, स्किन प्रॉब्लम का भी करें इलाज

Writer D by Writer D
19/10/2024
in फैशन/शैली
0
Betel Leaf

Betel Leaf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने पान (Betel Leaf) तो कई बार खाया होगा। इसके अलावा कई लोग पान को तरह-तरह की चीजों के साथ खाते हैं। पान सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते है पान के पत्ते आपके स्वास्थ्य के लिए कितने लाभकारी है। पान में कई औषधीय गुण पाए जाते है। पान के पत्ता (Betel Leaf) एक बेहतर डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम कर सकता है। जिसकी वजह से यह वेट लॉस को और भी आसान बना देता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पान के पत्तों के बारे में जानकारी देने वाले है।

ओरल हेल्थ के लिए लाभकारी

दांतों को मजबूत बनाने और ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी पान के पत्ते (Betel Leaf) का इस्तेमाल किया जा सकता है। बैक्टीरिया की वजह से दांतों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में पान के पत्ते एक दवा की तरह काम करते हैं। इसके साथ ही बैक्टीरिया की वजह से होने वाले मुँह के संक्रमण से भी राहत देने का काम कर सकते हैं।

कब्ज को करें दूर

पान के पत्तों (Betel Leaf) में खास प्रकार के पाचक गुण पाए जाते हैं, जो पेट में जाते ही पाचन क्रिया को तेज कर देते हैं। पाचन क्रिया ठीक से काम करने पर खाना-पीना ठीक से पचने लगता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

डायबिटीज से दे राहत

पान के पत्तों (Betel Leaf) में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड में मौजूद ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मददगार होता है। आपको बता दे कि डॉक्टर भी टाइप 2 मधुमेह में पान के पत्ते का सेवन करने की सलाह देते हैं।

स्किन प्रॉब्लम का करें इलाज

कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार पान के पत्तों (Betel Leaf) में त्वचा को जल्दी ठीक करने वाले गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों की त्वचा में किसी प्रकार का घाव हो गया है, उसका इलाज करने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

खांसी करे दूर

पान के पत्तों (Betel Leaf) में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह गुण खांसी से राहत दिला सकते हैं और संक्रमण को दूर कर खांसी के दौरान गले के कंजेशन से छुटकारा यानी गले को साफ करने का कार्य भी कर सकते हैं।

पाचन करे दुरुस्त

पान के पत्तों (Betel Leaf) का पानी पीने से पाचन प्रक्रिया मजबूत की जा सकती है। यह दस्त, उल्टी, डायरिया से आराम दिलाता है। अगर आपको इस तरह की समस्या महसूस हो रही है तो पान के पत्तों से पानी तैयार करके पिएं।

यौन क्षमता को बढ़ाए

आयुर्वेद के अनुसार पान के पत्ते (Betel Leaf) पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ाने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट यह मानते हैं कि रोजाना एक पान का पत्ता खाने से टेस्टोस्टेरोन की कमी नहीं होती है और जननांगों में रक्त प्रवाह में भी सुधार होता है।

वजन करें कंट्रोल

पान के पत्ते शरीर में ऑक्सीडेशन प्रक्रिया को बढ़ाते हैं, जो भूख को प्रभावित किए बिना वजन को कंट्रोल  में रखता है। जिससे बढ़ते वजन से राहत मिल सकती है।

भूख बढ़ाए

भूख से संबंधित समस्याओं या पेट खराब होने की स्थिति में पान के पत्ते के फायदे भी देखे जाते है। दरअसल, पान के पत्ते भूख लगने वाले हार्मोन को ट्रिगर कर करने में सक्षम होते हैं। जिससे कि आपकी भूख न लगने की समस्या दूर होती है। साथ ही पान के पत्ते आपके पेट से तमाम विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर आपकी भूख बढ़ाने में मदद करते है।

मुहांसों से दिलाए छुटकारा

पान के पत्ते (Betel Leaf) में रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं इस वजह से पान के पत्ते मुहांसे, ब्लैक स्पॉट, खुजली, एलर्जी आदि समस्याओं का इलाज करने में सक्षम होते हैं। पान की पत्तियों के रस में हल्दी मिलाकर मुंहासों पर या एलर्जी वाले स्थानों पर लगाने से यह समस्या खत्म होती है. यही नहीं पान के पत्ते का रोगाणुरोधी गुण आपकी त्वचा को संक्रमण से भी बचाता है।

मुँह की दुर्गंध करें दूर

मुंह की गंध से राहत पाने के लिए पान के पत्तों से तैयार पानी का सेवन करेँ। पान की पत्तियां मुंह से आने वाले गंध को दूर करता है। साथ ही यह दांतों को भी चमकाने में मददगार है। इससे ओरल हेल्थ काफी अच्छा हो सकता है।

Tags: ayurvedic benefitsbetel leafDigestive Healthhealth benefitsmedicinal propertiesnutritional valueoral hygienepaan ka pattatraditional remedies
Previous Post

देर तक टिका रहेगा मेकअप, अपनाये ये आसान ट्रिक्स

Next Post

पैरों में सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से पाएं निजात

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Next Post
feet

पैरों में सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से पाएं निजात

यह भी पढ़ें

मूंग दाल के मंगोड़े

आलू-प्याज के पकौड़े नहीं इस मानसून ट्राई करें मूंग दाल पकौड़ा

18/07/2021
CM Dhami paid tribute to Major Somnath Sharma

सीएम धामी ने मेजर सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

29/03/2023
sumit nangal

Tokyo Olympic: सुमित नागल का खराब प्रदर्शन, रुस के मेदवेदेव ने दी शिकस्त

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version