• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खराब हो चुके बालों पर लगाएं ये हेयर मास्क, रिजल्ट देख रह जाएंगे हैरान

Writer D by Writer D
22/10/2025
in फैशन/शैली
0
papaya

Papaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेहतमंद फ्रूट्स में पपीता (Papaya)  का नाम भी आता हैं जो पोषण देते हुए पाचन संबंधी समस्याओ को दूर करने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुणों से भरपूर यह पपीता बालों की सेहत को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता हैं। प्रदूषण, धुल-मिट्टी की वजह से बालों में आई कई परेशानियों से पपीता (Papaya)  राहत दिला सकता हैं। पपीते से तैयार होममेड हेयर मास्क से आप ड्राई और बेजान बालों में भी चमक ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पपीते के कुछ हेयर मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर पर आसानी से बनाते हुए इस्तेमाल किया जा सकता हैं और बालों की सेहत को संवारा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं पपीते से बने इन हेयर मास्क के बारे में…

पपीता-एलोवेरा हेयर मास्क (Papaya Hair Mask)

पपीता-एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए आप पपीते को छीलकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब करीब एक कप पपीते के टुकड़े लेकर इसको अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें और इसका रस अलग कर लें। अब इस पपीते के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अच्छी तरह से दोनों चीजों को मिक्स कर लें। फिर इस मिक्सचर को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करके आधा घंटा छोड़ दें। इसके बाद पांच मिनट तक बालों और स्कैल्प की मसाज करके शैम्पू कर लें।

पपीता, बेसन और दही का हेयर मास्क (Papaya Hair Mask)

ये बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें। पपीते के पेस्ट में दही और बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है। इस्तेमाल के लिए बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो बराबर भागों में विभाजित करें। हेयर मास्क से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। हेयर मास्क को लगभग आधे घंटे तक बालों में रहने दें। सिर को शावर कैप से ढक लें। 30 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क को 15 दिनों में एक बार दोहराएं।

पपीता, नींबू के रस व शहद का हेयर मास्क (Papaya Hair Mask)

एवं बालों में रूसी और खुजली से छुटकारा दिलाने में यह हेयर मास्क बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक कटोरी में 8-9 टुकड़े पपीता लेकर इन्हें पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस व 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी सिर की त्वचा में लगाएं तथा हल्के हाथों से सर की मालिश करें। 1 घंटे तक लगे रहने के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

पपीता-शहद-कोकोनट मिल्क हेयर मास्क (Papaya Hair Mask)

पपीता के आधे कप टुकड़ों को ब्लेंड कर के एक बाउल में इसको निकाल लें। अब इसमें आधा कप कोकोनट मिल्क और एक चम्मच शहद मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें फिर बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से पांच मिनट मालिश करें फिर आधा घंटा लगा रहने दें, इसके बाद शैम्पू कर लें।

पपीता-ऑलिव ऑयल हेयर मास्क (Papaya Hair Mask)

एक कप पपीते के टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब दो चम्मच पपीते को एक बाउल में निकालें और इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इन दोनों चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें और इसको बालों और स्कैल्प पर लगाकर दस मिनट तक सर की मालिश करें। इसके बाद आधा घंटा इसको लगा रहने दें फिर शैम्पू कर लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsPapaya hair maskSkin Care
Previous Post

इसके इस्तेमाल से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Next Post

डेड स्किन फेस से हटाने के लिए करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Next Post
sensitive skin

डेड स्किन फेस से हटाने के लिए करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

Twin Towers

ट्विन टॉवर ध्वंस के मायने

29/08/2022
arrested

भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, जिले में अलर्ट जारी

01/02/2021
xiaomi

Xiaomi पर ED का शिकंजा, 5551 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

30/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version