• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है: पुष्कर सिंह धामी

Writer D by Writer D
23/05/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। 25 मई को यहां सातों सीटों पर वोटिंग होनी है। गुरुवार को प्रचार प्रसार के अंतिम दिन होने के कारण भाजपा प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पहाड़गंज में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के लिए रोड शो किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है कि निश्चित ही आपके आशीर्वाद से बांसुरी स्वराज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली हैं। जनता तीसरी बार फिर केन्द्र में मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर फिर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि 25 मई के लिए संकल्प लें कि हम खुद मतदान करें तथा औरों को मतदान के प्रति प्रेरित करें।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमें भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी हार के डर से अमेठी से भागे हैं और 4 जून को रायबरेली के लोग भी उनको बाय-बाय करने वाले हैं । उन्होंने कहा कि हार के डर से सोनिया गांधी रायबरेली सीट को छोड़ कर राज्यसभा का रास्ता अपना चुकी हैं । रायबरेली के लिए पहले ये खबर आई कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी लेकिन वो भी हिम्मत नहीं कर पाईं, अब इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस ने राहुल को बलि का बकरा बनाया है। 4 जून को गांधी परिवार की रायबरेली और अमेठी से विदाई हो जाएगी।

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्लान बना रही है सरकार : धामी

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है । भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में कहीं भी धर्म के आधार पर चाहे वो हिंदुओं के लिए हो या मुसलमानों के लिए, कोई अलग कानून बनाने की बात नहीं कही है। इसके मुकाबले कांग्रेस के मेनिफेस्टो में सिर्फ धर्म के आधार पर लाभ पहुंचाने का जिक्र कई बार किया गया है । कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में साफ लिखा है कि जब उनकी सरकार आएगी तो वो पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानि कांग्रेस भारत में शरिया कानून लागू करना चाहती है । यही नहीं उन्होंने मुस्लिम आरक्षण के भी वादे किये हैं ।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि भाजपा भारत के विकास और एकजुटता के लिए प्रतिबद्ध है। आज कश्मीर में विकास की जो लहर है उससे ना कश्मीर की जनता और ना ही देश के लोग इनकार कर सकते हैं । कश्मीर में भी लोग मोदी के कार्यों के मुरीद हैं । लाल चौक पर आज लहराता तिरंगा अमन और शांति का प्रतीक बना हुआ है । आज कश्मीर से आतंकवाद का सुपड़ा ऑपरेशन ऑल आउट के अंतर्गत लगभग साफ हो चुका है । पर्यटन एक बार फिर कश्मीर में अपनी रौनक फैला रहा है । कश्मीर के लोग खुश हैं और कांग्रेस फिर से 370 बहाल करने की बात कर रही है।

Tags: cm dhamidelhi newsdhami newslok sabha elections 2024Nationa lNewsUttarakhand News
Previous Post

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्लान बना रही है सरकार : धामी

Next Post

रियलमी ने जीटी 6टी बाजार में उतारा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Realme

रियलमी ने जीटी 6टी बाजार में उतारा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

Vanraj and Anupama's divorce will not happen

कहानी में आया नया मोड़, नहीं होगा वनराज और अनुपमा का तलाक

25/05/2021
Jackie Shroff can be seen playing role of musician in an international film

इंटरनेशनल फिल्म में म्यूजिशियन का किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं जैकी श्रॉफ

17/05/2021
UP Assembly

मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव की विपक्ष की मांग नामंजूर, विस कल तक के लिये स्थगित

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version