• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित की बात करती है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
25/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने गृह जनपद मऊ में प्रवास के तीसरे दिन की शुरुआत बैरागपुर रैनी में आयोजित जनचौपाल से की। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर के पक्ष में आयोजित चौपाल में जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने इस देश में 06 दशक से ज्यादा साल तक इस देश में शासन किया। मगर एक भी बार उन्होंने गरीबों के अन्न, आवास और शौचालय की चिंता नहीं की। वहीं मोदी जी ने 2014 में जब देश की कमान संभाली तब से ही उन्होंने देश के हर व्यक्ति को किसी न किसी योजन का लाभ देते हुए उसे समृद्ध करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित का काम करती है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया और आगे 05 साल तक लगातार उनको मिलता रहेगा, इसकी भी घोषणा कर दी है। 04 करोड़ लोगों को आवास दिया गया है, वहीं 03 करोड़ आवास और देने की घोषणा कर दी गयी है। महिलाओं के सम्मान में करोड़ों शौचालय दिए गए। उन्हें धुएं से होने वाली बीमारी से निजात दिलाने के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम किया है। देश के करोड़ों लोगों को इलाज में होने वाले खर्च से मुक्ति दिलाने और 05 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज़ दिलाने के लिए आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया है। इस प्रकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर मोदी जी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकला है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने देश में मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक कानून को ख़त्म कर उन्हें शोषण से मुक्ति दिलाई है।

यही समय है, सही समय है…@narendramodi @myogiadityanath @JPNadda @AmitShah @Bhupendraupbjp @idharampalsingh @RajKSinghIndia @HardeepSPuri @MinOfPower @NupurAgrawalBJP@arvindrajbhar07@bjp4maunath@UPPCLLKO @UPNEDA_Agency @NagarVikas_UP@MoHUA_India @minmsme… pic.twitter.com/Z75sHFSGMR

— A K Sharma ( मोदी का परिवार ) (@aksharmaBharat) May 25, 2024

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में किसानों को भी बहुत लाभ मिला है। मोदी जी ने किसान सम्मान निधि और एमएसपी का लाभ देने के साथ ही नवीन तकनीक के प्रयोग से खेती की लागत को कम करने और आय को दोगुना करने में भी अन्नदाता किसान भाइयों का भी सहयोग किया है। भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित के लिए काम करती है, देश के हर वर्ग की जनता को लाभ देने का काम करती है। उसका एक उदाहरण प्रदेश में योगी सरकार भी है। 2017 में प्रदेश में योगी जी ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए कानून का राज कायम किया। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों में डर का माहौल कायम किया है, जिससे आज माताएँ-बहने सुरक्षित महसूस करती हैं।

सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया दुलार, की गोसेवा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यही होता है जब डबल इंजन की सरकार होती है, तो जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही, देश और प्रदेश में क़ानून व्यवस्था कायम कर जनता को सुरक्षा भी देने का काम किया जाता है। पिछली बार आपने घोसी लोकसभा में एक ऐसे प्रत्याशी को वोट देकर जिताया था, जो अपने पूरे कार्यकाल तक जेल में ही रहा। चेहरा भी आपने नहीं देखा, तो विकास कहां से देखते। हमें इस बार एकजुट होकर घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर को छड़ी निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाना है और इस सीट पर भी कमल खिलाना है।

बैरागपुर रैनी में आयोजित जन चौपाल के दौरान राज्य सभा सांसद मिथलेश कठेरिया, डॉ रजनीश त्यागी क्षेत्रीय मंत्री, राजीव शर्मा अलीगढ जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष दुरवीजय राय समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sharmalok sabha elections 2024mau newsup news
Previous Post

अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स में रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली बनी पहली भारतीय

Next Post

मजबूत और योग्य सरकार ही किसी देश व समाज की पोषक होती है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
AK Sharma

मजबूत और योग्य सरकार ही किसी देश व समाज की पोषक होती है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Former minister Dr. Narendra Singh Gaur met CM Yogi

सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर व महानगर अध्यक्ष

02/07/2024
Poision

पत्नी की फांसी पर लटककर मौत के बाद पति ने खाया कीटनाशक

24/08/2022
CM Dhami

पलायन रोकने और स्वरोजगार में कारगर है राज्य की सौर योजना: धामी

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version