• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुणे हिट एंड रन मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार, बदल दिया थानाबालिग का ब्लड सैंपल

Two doctors arrested in Pune hit and run case

Writer D by Writer D
27/05/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Pune Porsche CAse

Pune Porsche CAse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पुणे हिट एंड रन मामले ( Pune Porsche Case) के नाबालिग आरोपित का ब्लड सैंपल बदलने वाले ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों अजय टावरे और श्रीहरि हरलोर को पुणे पुलिस ने सोमवार को सुबह गिरफ्तार किया है। इन दोनों डॉक्टरों ने इस काम के लिए आरोपित के पिता से तीन लाख रुपये लिए थे। इस मामले में पुणे के येरवड़ा पुलिस स्टेशन के दो अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कल्याणीनगर पोर्शे कार ( Pune Porsche) से दो लोगों के कुचले जाने के बाद येरवड़ा पुलिस ने 18 मई की रात को नाबालिग आरोपित का ब्लड सैंपल लिया था। इसके बाद आरोपित के पिता ने ससून अस्पताल के दोनों डॉक्टरों से संपर्क किया और बाद में आरोपित के ब्लड सैंपल को कचरे में फेंककर किसी अन्य शख्स के ब्लड सैंपल की जांच की गई, जिसमें अल्कोहल सेवन किए जाने की रिपोर्ट नहीं आई है।

अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के लगभग 20 घंटे बाद 19 मई को ही नाबालिग आरोपित का दूसरा ब्लड सैंपल लेकर उसके साथ पिता के सैंपल से डीएनए जांच करवाई गई। दूसरी बार के सैंपल से डीएनए रिपोर्ट से मैच कर रही है। इसलिए इस मामले में पुलिस ने ससून अस्पताल के दोनों डॉक्टरों को रविवार देर रात हिरासत में लिया था और दोनों से पूछताछ के बाद सोमवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

अमितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में किस शख्स का ब्लड सैंपल आरोपित के बदले लिया गया था, इसकी छानबीन में ससून अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

इस फेमस एक्टर की गोली मारकर हत्या, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

इस मामले में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद ससून अस्पताल पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे पहले इसी अस्पताल में इलाज के दौरान एक ड्रग तस्कर फरार हो गया था और अब दो डॉक्टरों को ब्लड सैंपल की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जब यह सवाल मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ से किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले आरोपित डॉक्टरों को या तो निलंबित किया जाएगा या फिर उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Tags: accident newscrime newsMaharashtra NewsNational newspune hit and run casePune NewsPune Porsche Case
Previous Post

इस फेमस एक्टर की गोली मारकर हत्या, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

Swati Maliwal Case: बिभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
Bibhav Kumar

Swati Maliwal Case: बिभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

UPPSC 2024

UPPSC ने साढ़े 6 महीने में PCS (J) का परिणाम घोषित कर बनाया कीर्तिमान, सीएम योगी ने दी बधाई

30/08/2023
PM Modi

‘मोदी जी को जानते हो आप?’, पीएम के सवाल का बच्चों ने दिया ये जवाब

29/07/2023
Wholesale Inflation

खुदरा महंगाई दर अगस्‍त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी पर पहुंची

12/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version