• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बनी रहेगी गणपति जी की आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

Writer D by Writer D
31/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesha

Ganesha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज बुधवार हैं जो कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश (Ganesha)  का दिन हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए तो वह काम निर्विघ्न संपूर्ण होता है। भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। अगर आप शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिससे गणपति जी (Ganesha) की कृपा प्राप्त होगी और सभी कष्ट दूर होंगे। हम आपको यहां बुधवार के दिन किए जाने वाले उन्हीं कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति जी को प्रसन्न करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गणपति जी (Ganesha) को दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश (Ganesha) बुद्धि के दाता हैं और शुभकर्ता हैं। गणपति को हरे रंग की दूब बहुत पसंद है। यदि आपके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं हो पा रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूब या दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपका बुध प्रबल होगा और खुशियां दरवाजे पर आने लगेंगी। हर बुधवार को 21 दूर्वा चढ़ाने से परिणाम अच्छे मिलते हैं।

भगवान गणेश (Ganesha) को सिंदूर लगाएं

भगवान गणेश (Ganesha) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

गाय को घास खिलाएं

बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। अगर संभव हो तो साल या महीने के किसी एक बुधवार को अपने वजन के बराबर घास या चारा खरीदें और इसे किसी गौशाला में दान कर दें। इसके अलावा बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

मोदक का प्रसाद

भगवान गणेश (Ganesha)  को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

कोडियों का उपाय

बुधवार (Ganesha) के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें। यह उपाय आपको आर्थि‍क लाभ के साथ उन्नति भी देगा।

श्री गणेश (Ganesha)  बीज मंत्र का जाप

श्री गणेश (Ganesha) बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।

Tags: AstrologyAstrology tipsbudhwar ke totkeganesh pujawbudhwar ke upaayWednesday
Previous Post

सीएम विष्णुदेव साय ने मनु भाकर व सरबजोत को दी बधाई

Next Post

रवि पुष्य नक्षत्र के साथ तीन शुभ योग में मनेगी हरियाली अमावस्या

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
फैशन/शैली

बेदाग और निखरे फेस पर लगाएं ये पैक

26/09/2025
Bread Bhatura
खाना-खजाना

ये भटूरे बना देंगे आपका दिन, स्वाद ऐसा कि छोटे-बड़े सबको रहेगा याद

26/09/2025
Amchoor Chutney
खाना-खजाना

इस डिश को एक बार खाएंगे तो बार-बार याद आएगा स्वाद,

26/09/2025
Maa Lakshmi
धर्म

शुक्रवार के दिन करे ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

26/09/2025
Jawar
धर्म

नवरात्रि के बाद कलश के जवारे या जौ को रखें यहां, धन में होगी वृद्धि

26/09/2025
Next Post

रवि पुष्य नक्षत्र के साथ तीन शुभ योग में मनेगी हरियाली अमावस्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित हो वेटरिनरी कॉलेज, इंटरनेशनल स्टेडियम और कान्हा गोशाला : मुख्यमंत्री

03/12/2024
नेहा कक्कड़ टोनी कक्कड़

गहरी नींद में सोते हुए खर्राटे ले रही थीं नेहा कक्कड़, भाई ने किया रिकॉर्ड

23/07/2020
Aakash Chopra reveals bonus amount of Indian players

आकाश चोपड़ा ने भारतीय खिलाड़ियों की बोनस रकम का किया खुलासा

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version