• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करणभूषण सिंह के तेज रफ्तार काफिले ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
29/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Karan Bhushan's convoy trampled three people

Karan Bhushan's convoy trampled three people

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैसरगंज। गोंडा जिले के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह (Karan Bhushan) के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत नाजुक है, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब बुधवार की सुबह हुआ। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फारच्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की।

हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ करनैलगंज व सीओ सिटी के सामूहिक प्रयास और मुकदमे के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया।

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार करणभूषण सिंह (Karan Bhushan) के भारी भरकम काफिले में चल रही पुलिस स्पोर्ट फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। निंदूरा निवासी रेहान खान (21) और शहजाद खान (20) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं सड़क के किनारे जा रही छतईपुरवा निवासी सीता देवी (60) को भी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है, उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला करनैलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था जबकि बाइक सवार युवक करनैलगंज आ रहे थे। वाहनों के काफिले में सबसे आगे कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह की गाड़ी चल रही थी। काफिले में सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही फारच्यूनर यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 भी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के भीतर सभी एयरबैग खुल गये। यह वाहन नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम पंजीकृत है।

घटना के बाद मौके पर तनाव के हालात हो गये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, चक्का जाम और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़े लोगों से पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद और मान-मनौवल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद मौके पर खड़ी फारच्यूनर गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया गया। गाड़ी पर पुलिस स्कोर्ट लिखा है और काफिले में यह साथ चल रही थी। भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

लोगों के उग्र होने की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को किसी तरह शांत कराया।

पोप ने मांगी माफी, LGBTQ को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

घटना की तहरीर मृतक युवकों के परिजन महिला चंदा बेगम की तरफ से कोतवाली में दी गई है। जिसमें फारच्यूनर वाहन संख्या यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कहा गया है कि चालक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए सड़क से दाहिनी तरफ आ गया और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Tags: accident newscrime newsgonda newsKaran Bhushan
Previous Post

पोप ने मांगी माफी, LGBTQ को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Next Post

Byju’s India के CEO अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, सात महीने पहले ही संभाला था पद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Byju's India

Byju’s India के CEO अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, सात महीने पहले ही संभाला था पद

यह भी पढ़ें

राजेन्द्र कुमार तिवारी

किसी भी दुराचारी की प्रदेश में जगह नहीं है, कानून का सहारा लेना होगा : राजेंद्र

18/10/2020
मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना संक्रमित 92 हजार के पार, 72 हजार से अधिक रोगमुक्त

17/09/2020
SBI

बुजुर्ग दंपती का बैग काटकर बैंक के अंदर से उड़ाए 80 हजार रुपए

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version