• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व पीएम की चेतावनी के बाद प्रज्वल रेवन्ना की भारत वापसी, बुक की बेंगलुरु के लिए की फ्लाइट टिकट

Writer D by Writer D
29/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Prajwal Revanna

Prajwal Revanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगुलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और दादा एच डी देवेगौड़ा से मिली चेतावनी के बाद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) की भारत वापसी होने वाली है। वह यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है। बताया गया है कि 30 मई को म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए वापसी की फ्लाइट टिकट बुक कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसआईटी के सूत्रों के अनुसार, जेडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा के 33 वर्षीय पोते के 31 मई की सुबह बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि वह यहां केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर निगरानी रख रही है ताकि उतरते ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार के रूप में प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) चुनाव लड़ रहा है। कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से अनुरोध किया था कि वे उन वीडियो की जांच का आदेश दें जिनमें कथित तौर पर उसके द्वारा कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। खबर सामने आने के बाद रेवन्ना देश छोड़कर भाग गया था।

दो बार जर्मनी से फ्लाइट की टिकट कर चुका कैंसिल

प्रज्वल (Prajwal Revanna) के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दो दिन पहले उसने एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें उसने 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि सांसद ने पहले भी दो बार जर्मनी से फ्लाइट टिकट कैंसिल किया है। इस बीच एसआईटी ने मंगलवार को हासन शहर में प्रज्वल के आवास पर तलाशी ली, जो देर रात तक जारी रही। सूत्रों का कहना है कि कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

सेक्स स्केंडल मामले में SIT की बड़ी सफलता, वीडियो लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्रज्वल (Prajwal Revanna) के दादा एच डी देवेगौड़ा ने पिछले सप्ताह एक पत्र लिखकर उससे वापस लौटने और जांच का सामना करने की अपील की थी। 24 मई को प्रज्वल रेवन्ना को मेरी चेतावनी टाइटल से लिखे पत्र में देवेगौड़ा ने लिखा था, ‘इस समय मैं केवल एक ही काम कर सकता हूं। मैं प्रज्वल को कड़ी चेतावनी दे सकता हूं और वो जहां भी हो, वहां से वापस लौटे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करे। उसे खुद को कानूनी प्रक्रिया के अधीन करना चाहिए। यह कोई अपील नहीं है जो मैं कर रहा हूं, यह एक चेतावनी है जो मैं जारी कर रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी पर ध्यान नहीं देता है, तो उसे मेरे और उसके परिवार के सभी सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। कानून उसके खिलाफ आरोपों को देखेगा, लेकिन परिवार की बात न सुनने पर उससे सारे संबंध टूट जाएंगे।’

‘… आ रहा हूं’, सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्जवल रेवन्ना ने दी पहली बार प्रतिक्रिया

अपने वीडियो मैसेज में प्रज्वल ने कन्नड़ में कहा था, ‘सबसे पहले मैं अपने माता-पिता, दादा, कुमारन्ना (कुमारस्वामी), कर्नाटक के लोगों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने विदेश में अपने ठिकाने के बारे में किसी को नहीं बताया। जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए थे, तब मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और न ही कोई विशेष जांच दल गठित किया गया था। मेरी विदेश यात्रा की योजना पहले ही बन चुकी थी। मैं चुनाव के बाद वहां से चला आया और तीन-चार दिन बाद यूट्यूब और न्यूज चैनल देखते हुए मुझे इस (मामले) के बारे में पता चला। फिर एसआईटी ने नोटिस जारी किया और मैंने अपने एक्स अकाउंट और अपने वकील के जरिए नोटिस का जवाब देते हुए सात दिन का समय मांगा है।’

Tags: karanataka newsNational newsPrajwal Revannasex tape scamSIT
Previous Post

भीषण गर्मी के चलते स्कूल में बेहोश हुईं 18 छात्राएं, मचा हड़कंप

Next Post

गर्मी से मजदूरों को राहत, दोपहर 12-3 बजे तक रहेगी छुट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
Workers

गर्मी से मजदूरों को राहत, दोपहर 12-3 बजे तक रहेगी छुट्टी

यह भी पढ़ें

attacked on electricity team

चेकिंग पर गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई व लाइनमैन घायल

18/12/2020
Heat Stroke

जिला अस्पताल में तीन दिन में हीट स्ट्रोक से 74 मौत, शवदाह में लगी लंबी कतार

17/06/2023
UP Panchayati Raj Department

यूपी पंचायती राज विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे होगा सलेक्शन

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version