• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगवाया 100 टन सोना, चंद्रशेखर सरकार ने रखा था गिरवी

Writer D by Writer D
31/05/2024
in Main Slider, Business
0
RBI

RBI called back 100 tons of gold from Britain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्रिटेन से 100 टन से ज्‍यादा सोना (Gold) देश में वापस मंगाया है और इसे अपने भंडार में ट्रांसफर किया है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीने में फिर से इतनी ही मात्रा में येलो मेटल को देश में लाया जा सकता है। साल 1991 में गिरवी रखे इस सोने को पहली बार आरबीआई के स्‍टॉक में शामिल किया गया है।

RBI के आधे से अधिक गोल्‍ड भंडार विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank Of England) और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास सुरक्षित रूप से रखे गए हैं। इसका लगभग एक तिहाई हिस्सा घरेलू स्तर पर रखा गया है। ब्रिटेन से भारत सोना (Gold) लाने से भारतीय रिजर्व बैंक को भंडारण लागत (RBI Gold Stock Cost) बचाने में भी मदद मिलेगी, जिसका भुगतान बैंक ऑफ इंडिया को किया जाता है।

1991 में सोना (Gold) रखा गया था गिरवी

RBI द्वारा जारी सालाना आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक केंद्र सरकार के पास अपने विदेशी मुद्रा भंडार के हिस्से के रूप में 822.10 टन सोना था, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 794.63 टन से अधिक था। साल 1991 में चंद्रशेखर सरकार ने भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए गोल्‍ड को गिरवी रख दिया था। 4 से 18 जुलाई 1991 के बीच आरबीआई ने 400 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बैंक ऑफ इंग्‍लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास 46.91 टन सोना गिरवी रखा था।

भारत ने खूब (Gold) खरीदा सोना!

केंद्रीय बैंक ने करीब 15 वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 200 टन सोना खरीदा था। 2009 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब भारत ने अपनी परिसंपतियों में विविधता लाने के लिए 6.7 अरब डॉलर प्राइस का 200 टन सोना खरीदा था। पिछले कुछ सालों में रिजर्व बैंक द्वारा खरीदे गए सोने के स्‍टॉक में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

क्‍यों RBI सोना (Gold) खरीदता है?

केंद्रीय बैंक द्वारा स्‍टॉक में सोना रखने का उद्देश्य मुख्य रूप से महंगाई दर और विदेशी मुद्रा जोखिमों के खिलाफ सुरक्षा के रूप में अपने विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के आधार में विविधता लाना है। आरबीआई ने दिसंबर 2017 से नियमित रूप से बाजार से सोना जमा करना शुरू कर दिया है।

एक ही मोबाइल नंबर से चलाते हैं कई बैंक अकाउंट तो हो जाएं सावधान, RBI करने वाला है ये बदलाव

देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 के अंत में 7.75 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल 2024 के अंत तक लगभग 8.7 प्रतिशत हो जाएगी।

RBI कहां रखता है सोना (Gold) ?

देश के अंदर सोना मुंबई के मिंट रोड स्थित RBI भवन तथा नागपुर में स्थित तिजोरियों में रखा जाता है। वर्ल्‍ड गोल्‍ड कॉउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक केंद्रीय बैंकों के पास अबतक खनन किए गए सभी सोने का लगभग 17 प्रतिशत हिस्‍सा है और साल 2023 के अंत तक भंडार 36,699 मीट्रिक टन (MT) से अधिक रहा होगा।

Tags: Business NewsBusiness news in hindigoldgold stockRBI
Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ गई मुश्किलें, पोर्न स्टार केस में दोषी करार

Next Post

‘इस बार कितने दिनों तक जेल में रखेंगे मुझे नहीं पता, लेकिन…’, सरेंडर से पहले केजरीवाल का भावुक संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Savin Bansal
Main Slider

सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम और चक्र निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

04/05/2026
Main Slider

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी : मुख्य सचिव

04/05/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

04/05/2026
Lifestyle

अगर आपको बढ़ाना है स्टैमिना, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

04/05/2026
bird suicide
Lifestyle

अजब-गजब : इस रहस्यमई जगह पर पक्षी आकर कर लेते हैं आत्महत्या

04/05/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

'इस बार कितने दिनों तक जेल में रखेंगे मुझे नहीं पता, लेकिन...', सरेंडर से पहले केजरीवाल का भावुक संदेश

यह भी पढ़ें

encounter with Poonch security forces

जम्मू-कश्मीरः पुंछ सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

13/12/2020

सिर पर खास टोपी, हाथ में मोदी वाली चॉकलेट, अलग अंदाज में दिखे बीजेपी सांसद

05/04/2022
salman khan

सलमान की लीगल टीम का दावा : KWAN टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में नहीं है एक्टर की हिस्सेदारी

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version