• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है’, यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी

Writer D by Writer D
02/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Atishi Marlena

Atishi Marlena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। जल संकट (Water Crisis) को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CMYogi Adityanath) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) को चिट्ठी लिखी है। इतना ही नहीं मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं।

आतिशी (Atishi) ने यूपी  सीएम को लिखी चिट्ठी

सीएम योगी को लिखी चिट्टी में आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली में तापमान 50 डिग्री से ऊपर चला गया है। गर्मी में तापमान अत्यधिक बढ़ने से दिल्ली वालों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हम उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली की मदद करें और मॉनसून आने तक कम से कम एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी दी जाए।

इस खत में आतिशी ने आगे कहा, ‘पानी एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत हर इंसान को है। साफ पानी मिलना सभी का अधिकार है। यहां तक कि प्राचीन समय से ही हमारे बुजुर्गों ने हमें बताया है कि प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है।’

इसलिए मैं इस खत के माध्यम से आपसे आग्रह करता हूं कि वो दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अगले एक महीने तक अतिरिक्त पानी दिया जाए ताकि बेहद गर्मी में उनकी जरूरतें पूरी हो सकें। दिल्ली के लोगों को आपकी तरफ से सकारात्मक जवाब का इंतजार है।

हरियाणा सरकार को खत लिख क्या कहा…

दिल्ली की मंत्री ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी खत लिखा है। इस खत में भी केजरीवाल सरकार ने गुहार लगाई है कि इस भीषण गर्मी में हरियाणा सरकार यमुना नदी से दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़े। आतिशी ने लिखा, ‘शनिवार को मैं वजीराबाद बैराज गई थी। वहां जल स्तर 670.3 फीट था। सामान्य जल स्तर 674.50 फीट होता है।

जन्मदिन से पहले योगी को जीत का तोहफा देने को बेताब यूपी की जनता!

जल स्तर में इस गिरावट से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की भारी कमी हो गई है। दिल्ली सरकार पानी की कमी को दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बावजूद पानी की समस्या बनी हुई है। इसलिए दिल्ली के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आग्रह है कि कम से कम एक महीने तक यमुना नदी से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाए। इससे दिल्ली के लोगों को पानी मिलेगी और इस किल्लत में उन्हें राहत मिल सकेगी।

भाजपा राजनीति न करें : आतिशी (Atishi)

जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) ने कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे समय में भाजपा राजनीति न करे। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा राजनीति करने की जगह दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करे। जब तक मानसून नहीं आ जाता, अतिरिक्त पानी मुहैया करवाया जाए। उधर, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वे दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों से बात करें और जल शोधक संयंत्रों के लिए कच्चा पानी दिलवाने की पहल करें।

भाजपा ने दिया जवाब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) व जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi)  को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आतिशी दिल्ली में जल संकट पैदा कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जनता ने उनका झूठ पकड़ लिया है। हरियाणा सरकार से यमुना में पानी की कम सप्लाई करने का झूठा आरोप लगाकर वे अपने ही जाल में फंस गए हैं। आतिशी तुरंत हरियाणा सरकार से माफी मांगें।

Tags: Atishidelhi newsKejriwal GovernmentNational newswater crisis in delhi
Previous Post

जन्मदिन से पहले योगी को जीत का तोहफा देने को बेताब यूपी की जनता!

Next Post

लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्व.राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Next Post

लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्व.राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

14/11/2022
yogi

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

20/06/2022
AK Sharma

पीएम के नेतृत्व में पहली बार भारत ऊर्जा के मामले में हुआ आत्मनिर्भर: एके शर्मा

14/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version