• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 8 नहीं इस दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

Writer D by Writer D
06/06/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Narendra Modi

Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की कवायद तेज हो गई है। शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर नया अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक, 8 जून की जगह अब 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। यानी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi )  तीसरी बार पीएम पद की शपथ 9 जून को ले सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है।

2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी (Narendra Modi ) की अगुआई में 282 और 2019 के चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था। हालांकि, इस बार सहयोगी दलों को मिलाकर NDA बहुमत हासिल कर पाया है।

धामी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए गठबंधन के नेता चुने जाने पर दी बधाई

तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। वे देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। मोदी उनके रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।

इस बार 5 दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि 2019 के नतीजों के 7 दिन बाद पीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह समारोह आयोजित हुआ था। 2014 में जब एनडीए सरकार बनी थी तब 10 दिन बाद मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण की थी। इस बार नतीजे आने के बाद 5 दिन बाद यानी 9 जून को शपथ ग्रहण की तैयारी होने की खबर है।

Tags: delhi newsnarendra modiNational newsoath ceremony
Previous Post

Operation Blue Star: गोल्डन टेंपल में लगे खालिस्तानी नारे, दरबार साहिब परिसर में लहराई गई तलवारें

Next Post

‘मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम…’, प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

'मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम...', प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट

यह भी पढ़ें

Narendra Modi

NDA ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना, नीतीश बोले- जल्द से जल्द बननी चाहिए सरकार

05/06/2024

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
सुशांत केस Sushant case

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भांजी ने फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version