• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्मिकों कीे समस्याओं के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील: सीएम भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
06/06/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan lal Sharma

CM Bhajan lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों की अहम भूमिका है। उनकी सक्रियता के कारण ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत ढ़ांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंच रहा है और अन्त्योदय की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कर्मचारी महासंघों-संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ परिवर्तित बजट 2024-25 से पूर्व आयोजित संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी राजस्थान-परिवार की प्रगति का प्रमुख माध्यम है। गांव हो या शहर या सचिवालय, हर स्तर पर उनकी सक्रियता से छोटे-बड़े कार्य संपादित होते हैं। प्रदेश के विकास, लोगों के कल्याण और समाज के उत्थान के कार्यों में उनकी भूमिका से ही आपणो अग्रणी राजस्थान का लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। साथ ही, राज्य सरकार उन कार्मिकों को सम्मानित करने के लिए संकल्पबद्ध है जो गुड-गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हुए लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव को संपादित करने में कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

विकसित राजस्थान का रोडमैप तैयार करेगा परिवर्तित बजट

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत कर्मचारी सभी क्षेत्रों की समस्याओं और महत्वपूर्ण विषयों की नब्ज जानते हैं। इसलिए कर्मचारी संगठनों को स्वयं के विषयों के अतिरिक्त भी अन्य सभी विषयों पर सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बजट सभी वर्गों एवं हितधारकों की अपेक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया जाएगा। प्रो-पीपल अप्रोच के साथ राज्य सरकार इस बजट में विकसित राजस्थान का रोडमैप तैयार करेगी।

मंत्री सुनें कर्मचारियों की समस्याएं, करें समाधान

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के महत्वपूर्ण सुझाव आगामी बजट को समावेशी बनाने में कारगर साबित होंगे। राज्य सरकार सकारात्मक सुझावों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उन्हें बजट में शामिल करने का हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों के मंत्रियों को कर्मचारियों-अधिकारियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बजट पूर्व संवाद में उन्हें आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राज्य सरकार मात्र 6 महीने के अंदर ही कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान ले रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया: साय

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल एवं प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव कार्मिक हेमंत गेरा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधी मौजूद रहे।

Tags: CM Bhajan Lal Sharmajaipur newsNational newsrajasthan news
Previous Post

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया: साय

Next Post

निरहुआ की इन गलतियों से भाजपा के हाथ से फिसला आजमगढ़

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
nirhua

निरहुआ की इन गलतियों से भाजपा के हाथ से फिसला आजमगढ़

यह भी पढ़ें

Prisons

तिहाड़ जेल से छोड़े गए 4000 कैदी, दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट

07/06/2021
Sana Khan became a victim of trolling, questions about her burqa

सना खान हुई ट्रोलिंग का शिकार, उनके बुरके को लेकर किए सवाल

03/06/2021

नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भाजपा नेता के पुत्र सहित चार गिरफ्तार

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version