• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, 9 जून को होगा भव्य शपथ समारोह

Writer D by Writer D
07/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Narendra Modi met President Murmu

Narendra Modi met President Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu ) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता के तौर पर नरेन्द्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राष्ट्रपति (President Murmu ) से मुलाकात और सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से अपने संबोधन में बताया कि वह रविवार 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे मंत्रिपरिषद के गठन के बारे में जानकारी मांगी है। वह जल्द ही राष्ट्रपति को अपने मंत्रिपरिषद की जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों का तीसरी बार एनडीए सरकार को समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार निरंतर जनहित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा।

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने की आडवाणी-जोशी से मुलाकात

मोदी ने कहा, “18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने की इरादे वाली ये लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है। ये एक प्रकार से वो 25 वर्ष हैं, जो हमारे अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपने आप में देशवासियों के लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका अधिकतम लाभ हमें मिलना शुरू हो रहा है। उन्हें पक्का विश्वास है कि 5 वर्ष वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज संविधान सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की।

Tags: delhi newsnarendra modiNational newspresident draupadi murmu
Previous Post

हेल्थ सेक्टर में योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 35 हेल्थ यूनिट्स को मिला ‘एनक्वास’

Next Post

सीएम नायब सिंह ने ‘हैप्पी कार्ड’ राज्यव्यापी वितरण की शुरुआत की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने 'हैप्पी कार्ड' राज्यव्यापी वितरण की शुरुआत की

यह भी पढ़ें

EPFO

7 करोड़ लोगों को EPFO की सौगात, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा

12/12/2024
shot

रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

19/11/2021

किसानों का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version