• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्गर किंग आउटलेट के भीतर फायरिंग, एक शख्स की मौत

Writer D by Writer D
19/06/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Man murdered in Burger King outlet

Man murdered in Burger King outlet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन में मंगलवार रात बर्गर किंग आउटलेट (Burger King Outlet) में बैठे व्यक्ति पर अज्ञात लोगो ने गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी। आरोपियों ने व्यक्ति पर कई राउंड फायरिंग की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्तों पर दस से बारह राउंड गोलियां (Firing) चलाईं। पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रुप एक-दूसरे को जानते थे और किसी पुरानी रंजिश को लेकर उनमें विवाद हुआ था।

पुलिस गैंगवार समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति था जो गोलीबारी शुरू होने पर वहां से भाग गया।

अधिकारियों और पुलिस की अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Amazon से मंगवाया था Xbox कंट्रोलर, कंपनी ने भेज दी ऐसी चीज की उड़ गए कपल के होश

मृतक के मौके पर गिर जाने के बाद आरोपी तीन लोग भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी के कारण कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन को रात करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि बर्गर किंग (Burger King) आउटलेट पर गोलीबारी की घटना हुई है। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Tags: Burger King Outletcrime newsdelhi newsNational newsrajauri garden
Previous Post

ITR भरने से पहले जान लीजिए नए टैक्स नियम, वरना रुक जाएगा रिफ़ंड

Next Post

शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 74 अंक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 74 अंक उछला

यह भी पढ़ें

IPS Transfers

योगी सरकार ने छह आईपीएस अफसरों का किया तबादला, इनका हुआ प्रमोशन

29/08/2020
murder

दिनदहाड़े किन्नर को गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

13/08/2021
covid test

पांच करोड़ कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version