Main Sliderधर्मफैशन/शैली

इस दीवार पर न लगाएं देवताओं की तस्वीरें, वरना दरिद्रता और कंगाली लेगी घेर

लगभग हर घर में कोई न कोई देवी-देवताओं (Gods) की मूर्ति या फिर फोटो दीवार पर लगाता है, लेकिन दीवार पर फोटो लगाने से पहले लोगों को कुछ नियम जान लेने चाहिए. क्योंकि अगर आपने गलत दिशा या फिर गलत जगह फोटो लगा दिया तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, जो दरिद्रता और कंगाली का कारण बन सकता है.

घर में फोटो लगाने के अपने कई नियम हैं. अगर आप इस नियमों का उल्लंघन करते हैं तो फिर आप अपने हाथों से कंगाली और दरिद्रता को न्यौता देंगे.

फोटो लगाने के पहले जान लें यह बात

– घर में जब भी आप देवी देवताओं (Gods) की फोटो दीवार में लगाए तो हमेशा ध्यान रखें कि वह फोटो दक्षिण की दिशा में नहीं होना चाहिए. क्योंकि दक्षिण दिशा यमराज का घर होता है और वहां पर पृत व भूत प्रेत आत्माओं का भी निवास होता है. ऐसे में वहां से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है.

– इसके अलावा बेडरूम में भूलकर भी फोटो ना लगाएं.

– वहीं, जब भी फोटो लगाते हैं तो फोटो लगाकर भूल ना जाएं. बल्कि, उसे हर दिन साफ सफाई करते रहें. क्योंकि अगर उसमें थोड़ी भी धूल बैठेगी तो वह घर से सकारात्मक ऊर्जा को दूर हटा नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देगी और घर में कंगाली जैसी स्थिति रहेगी.

– इसके अलावा भगवान (Gods) के फोटो को कभी भी बाथरुम की दीवार के पास या फिर उसके आसपास नहीं लगाना चाहिए. बाथरूम को नकारात्मक एनर्जी के रूप में देखा जाता है.

इस दिशा में लगाएं फोटो

घर में फोटो लगाने का सबसे अच्छी उत्तर और पूर्व दिशा है. यहां कुबेर व माता लक्ष्मी का स्थान है, इसलिए आप आसानी से इस जगह फोटो लगा सकते हैं. इससे उस फोटो का वाइब्रेशन और बढ़ेगा व सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में होगा. घर में खुशहाली वैभव व यश बढ़ेगा और घर के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.

Related Articles

Back to top button