• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट में सीबीआई ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सीएम ने वापस ली याचिका

Writer D by Writer D
26/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। वहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीएम का शुगर लेवल डाउन हो गया। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए।

हालांकि सीबीआई की मांग का केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के वकील ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अदालत को केजरीवाल की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इस केस में कोई मेरिट नहीं है। सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में थे। इसलिए हमने केजरीवाल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया था। केजरीवाल को विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष पेश किया गया। सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आप ने कहा, आज जब बीजेपी को लगा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल सकती है तो उन्होंने फिर से फर्जी केस में सीबीआई से CM केजरीवाल को गिरफ्तार करवाने की साजिश रची। बीजेपी की हर साजिश का जवाब दिया जाएगा, जीत आखिर में सत्य की ही होगी।

सीएम (Arvind Kejriwal) ने वापस ली याचिका

सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जमानत पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को भी वापस ले लिया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि रोज स्थितियां बदल रही हैं। हाई कोर्ट ने रोक जारी रखी है। सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में हम याचिका वापस ले रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि हाई कोर्ट के मुख्य आदेश को चुनौती देंगे और नई याचिका दायर करेंगे।

रामनगरी में बारिश के चलते फिर धंसा रामपथ, कई इलाके हुए जलमग्न

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को हाई कोर्ट के अंतरिम रोक के आदेश के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने की मंजूरी दी। वह अब नई याचिका दायर करेंगे।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsliquor policy scamNational news
Previous Post

रामनगरी में बारिश के चलते फिर धंसा रामपथ, कई इलाके हुए जलमग्न

Next Post

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Kenya Violence

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

गौरवशाली रहा भारतीय सेना का इतिहास है : सीएम धामी

31/10/2021
rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरा

07/12/2023
rhea chakraborty shekhar suman

शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती को बताया प्यार का सही मतलब

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version