• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

Writer D by Writer D
27/06/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Murder oh Mathura Highway

Murder oh Mathura Highway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले में चलती बाइक पर पीछे बैठे एक शख्स की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें शख्स गोली लगने के बाद बाइक से नीचे गिरता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच-पड़ताल शुरू की। बाइक चला रहे व्यक्ति का बयान लेकर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी दोषी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बता दें कि मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नेशनल हाइवे पर 40 वर्षीय प्रेम सिंह की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब प्रेम सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। प्रेम बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। तभी दूसरी बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें कनपटी में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

इससे पहले कि बाइक चला रहे प्रेम सिंह के साथी कुछ समझ पाते प्रेम बाइक से जमीन पर लुढ़क गए। साथी ने फौरन पुलिस को सूचना दी, आनन-फानन प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल, मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने टीमें लगाई हैं।

सेंसेक्स ने फिर रचा इतिहास, पहली बार 79000 के पार

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद प्रेम सिंह बाइक से गिर जाते हैं। साथी उन्हें उठाने की कोशिश करता है लेकिन प्रेम कोई रिस्पॉन्स नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म करके दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रात के वक़्त जब वह हाईवे पर बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए और उनके सिर में गोली मार दी।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द खुलासे की बात कही गई है।

Tags: crime newsmathura highwaymathura newsup news
Previous Post

सेंसेक्स ने फिर रचा इतिहास, पहली बार 79000 के पार

Next Post

‘अपर बर्थ’ गिरने से ‘लोअर बर्थ’ पर बैठे शख्स की दर्दनाक मौत, रेल मंत्रालय ने दी ये सफाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
A 240-member delegation from Japan will visit UP.
उत्तर प्रदेश

जापान से आएगा 240 सदस्यीय दल, ‘इन्वेस्टमेंट मीट’ के बाद यूपी की संस्कृति से रूबरू होंगे जापानी मेहमान

19/08/2026
Next Post
Upper Birth

'अपर बर्थ' गिरने से 'लोअर बर्थ' पर बैठे शख्स की दर्दनाक मौत, रेल मंत्रालय ने दी ये सफाई

यह भी पढ़ें

pm modi

बाराबंकी सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, CM योगी से की बात

28/07/2021
Inflation

8 साल के हाई पर है खुदरा महंगाई, थोक मुद्रास्फीति ने भी बनाया रिकॉर्ड

17/05/2022

अपार्टमेंट की छत गिरने से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version