• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड से लेकर आईटीआर तक जुलाई में होने वाले हैं ये अहम बदलाव

Writer D by Writer D
27/06/2024
in Business
0
July

credit card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

July का महीना शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इसी के साथ आम आदमी से जुड़े कुछ कामों की डेडलाइन भी जुलाई में खत्म हो रही है। इनमें क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम से लेकर ITR फाइलिंग तक के काम शामिल हैं। अगर आपने अभी तक इन कामों को नहीं किया है तो समय रहते कर लीजिए। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि जुलाई (July) में किन कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है, जिनका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है…।

पेटीएम वॉलेट का नियम

पेटीएम पेमेंट्स बैंक 20 July, 2024 को जीरो बैलेंस राशि वाले और पिछले वर्ष या उससे अधिक समय में कोई लेनदेन न करने वाले निष्क्रिय वॉलेट बंद कर देगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, कृपया ध्यान दें कि वे सभी वॉलेट जिनमें पिछले 1 साल या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें शून्य शेष राशि है, 20 जुलाई, 2024 से बंद हो जाएंगे। सभी प्रभावित यूजर्स को कम्यूनिकेट किया जाएगा। यूजर्स को अपना वॉलेट बंद करने से पहले 30 दिनों का नोटिस दिया जाएगा।

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड नियम

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, एसबीआई कार्ड ने घोषणा की है कि 1 July, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकारी संबंधित लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को स्टोर करना बंद कर दिया जाएगा।

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड चार्ज

ICICI बैंक 1 July, 2024 से प्रभावी विभिन्न क्रेडिट कार्ड सेवाओं में संशोधन की घोषणा की है। इसमें सभी कार्ड (एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट को छोड़कर) पर कार्ड रिप्लेसमेंट फीस को 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करना शामिल है।

ITR फाइलिंग की डेडलाइन

वित्त वर्ष 2023-24 (AY 2024-25) के लिए ITR फाइलिंग की डेडलाइन 31 जुलाई, 2024 है। हालांकि सरकार विशेष परिस्थिति में तारीखों को आगे भी बढ़ाती है। अगर आप आप समयसीमा तक आईटीआर फाइल करने में विफल रहते हैं, तो भी आप 31 दिसंबर, 2024 तक लेट फाइन के साथ लेट इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड

पंजाब नेशनल बैंक ने भी Rupay Platinum Debit Card के सभी वेरिएंट के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में संशोधन किया गया है। नए नियम 1 जुलाई, 2024 से लागू होंगे। इसमें प्रति तिमाही 1 (एक) घरेलू हवाई अड्डा/रेलवे लाउंज एक्सेस और प्रति वर्ष 2 (दो) इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस शामिल हैं।

सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड

एक्सिस बैंक ने सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड खातों सहित सभी संबंधों को माइग्रेट करने के बारे में नोटिफाई किया, जो 15 जुलाई, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindi
Previous Post

NEET Paper Leak: प्रयागराज के डॉक्टर तक पहुंची जांच की आंच, बेटे सहित फरार

Next Post

बिजली चोरी को रफादफा करना पड़ा भारी, चार इंजीनियर निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
Suspended

बिजली चोरी को रफादफा करना पड़ा भारी, चार इंजीनियर निलंबित

यह भी पढ़ें

14 Lakhpati Didi from UP will be the special guest on 'Kartavya Path'

‘कर्तव्य पथ’ पर विशेष अतिथि बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदी

25/01/2026
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने हेतु देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम जारी

30/04/2022
Cheeks

सर्दियों में फटते हैं गाल, इन उपायों से दूर करें ये समस्या

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version