• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NEET Paper Leak: प्रयागराज के डॉक्टर तक पहुंची जांच की आंच, बेटे सहित फरार

Writer D by Writer D
27/06/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। NEET परीक्षा को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। नीट परीक्षा की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। जिसके बाद अब NEET परीक्षा में गड़बड़ी की आंच बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र के बाद प्रयागराज तक पहुंच गई है। जिसके चलते मामले की जांच करने बिहार पुलिस दो दिन पहले प्रयागराज पहुंची थी। एक डॉक्टर और उसके बेटे की तलाश में पुलिस यहां पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को छापेमारी में डॉक्टर और बेटा नहीं मिला। आरोपी डॉक्टर ऑर्थोपेडिक सर्जन है। प्रयागराज में डॉक्टर का अपना एक अस्पताल भी है। डॉक्टर का नाम आर पी पांडेय है। डॉक्टर ने भी अपने बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने के लिए आवेदन फॉर्म भरा था। डॉक्टर आवेदन करने से पहले ही सॉल्वर गैंग के संपर्क में था। डॉक्टर ने बेटे की जगह जोधपुर एम्स के स्टूडेंट से परीक्षा दिलाई थी। आवेदन फार्म में ही डॉक्टर के बेटे की जगह जोधपुर एम्स के छात्र की फोटो लगाई गई थी। उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया था ।

सॉल्वर ने दिया पेपर, हुआ फरार

डॉक्टर के बेटे का एग्जाम सेंटर बिहार के मुजफ्फरपुर के DAV कॉलेज में पड़ा था। यहां परीक्षा के दौरान सॉल्वर को पकड़ भी लिया गया था। हालांकि सॉल्वर हुकमाराम पकड़े जाने के बावजूद सरकारी अमले की लापरवाही के चलते सेंटर से ही फरार हो गया था। जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने जोधपुर और बाड़मेर में भी छापेमारी की है डॉक्टर के बेटे की जगह NEET की परीक्षा में शामिल होने वाला आरोपी हुकमाराम राजस्थान के बाड़मेर का ही रहने वाला है।

NEET Paper Leak: मास्टरमाइंड सिकंदर सस्पेंड, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

मामले की जांच कर रही मुजफ्फरपुर पुलिस दो दिन पहले प्रयागराज आई थी। प्रयागराज में डॉक्टर और उसके आरोपी बेटे के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। हालांकि जानकारी यह मिली है कि छापेमारी से पहले ही डॉक्टर और उसका बेटा फरार हो गया था ।

आरोपी ऑर्थोपेडिक सर्जन के अस्पताल में भी पुलिस के जाने की जानकारी मिली है। आरोपी डॉक्टर लगातार फरार बताया जा रहा है । प्रयागराज में ही नैनी इलाके में उसका अस्पताल है। अस्पताल में फोन से जानकारी लेने पर पता चला कि वह पिछले कई दिनों से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। दावा किया गया कि वह निजी काम से कहीं बाहर गए हुए हैं।

Tags: crime newsneet paper leakPrayagraj Newsup news
Previous Post

‘… गले लगाया’, संसद की सीढ़ियों पर दिखी कंगना रनौत और चिराग पासवान की दोस्ती

Next Post

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड से लेकर आईटीआर तक जुलाई में होने वाले हैं ये अहम बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
July

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड से लेकर आईटीआर तक जुलाई में होने वाले हैं ये अहम बदलाव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की एक नदी को करें पुनर्जीवित : मुख्यमंत्री

05/06/2025
Murder

रुपये के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

12/06/2022
सशस्त्र बल के जवान ने की आत्महत्या

एटा : कपड़ा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version