• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली चोरी को रफादफा करना पड़ा भारी, चार इंजीनियर निलंबित

2.40 लाख लेकर कनेक्शन जोड़ा, नहीं दी रसीद

Writer D by Writer D
27/06/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उतरेठिया उपकेंद्र के तहत विजयनगर निलमथा निवासी फौजी विनोद कुमार सिंह के घर में 23 जून को पकड़ी गई पांच किलोवाट की बिजली चोरी को रफादफा करने की डील के आरोप में सेस खंड नादरगंज के अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, जेई शिव प्रसाद मिश्र एवं जितेंद्र मिश्र को निलंबित (Suspended) कर अलग-अलग जिलों से संबद्ध किया गया है।

पावर कॉरपोरेशन की कमेटी की जांच में उपखंड अधिकारी एवं दो अवर अभियंता ही दोषी पाए गए थे जबकि अधिशासी अभियंता को पर्यवेक्षणीय लापरवाही के आरोप में निलंबित (Suspended) किया गया है। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। इनमें अधिशासी अभियंता नादरगंज को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, उपखंड अधिकारी को मुख्य अभियंता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, जेई जितेंद्र कुमार मिश्रा एवं शिव प्रसाद मिश्रा को मुख्य अभियंता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र गोंडा से संबद्ध किया गया।

मुख्यमंत्री से शिकायत

शिकायतकर्ता फौजी विनोद कुमार सिंह ने जांच दस्ते पर उनसे एवं उनके दामाद से दुर्व्यवहार करने और जबरन घर का केबल काट कर बिजली चोरी में फंसाने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने समिति से जांच कराई जिसमें अभद्रता साबित हुई।

बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी में योगी सरकार, खर्च करेगी 43 हजार करोड़ रुपये

फौजी का आरोप है कि जांच टीम ने पैसे की मांग की थी, न देने पर केस दर्ज करने की धमकी दी थी। टीम ने बिजली लाइन को काटकर मीटर उतार लिया और मेरे दामाद के घर की भी बिजली काट दी।

2.40 लाख लेकर कनेक्शन जोड़ा, नहीं दी रसीद

फौजी का कहना है कि उसने 23 जून को ही 40 हजार रुपये संबंधित जेई के पास जमा कर दिया था। इसके बाद नई केबल से मेरा कनेक्शन बिना मीटर के जोड़ दिया गया। मेरे दामाद का कनेक्शन मीटर के साथ लगी केबल में ही नई केबल से जोड़ दिया।

24 जून को मैंने पैसे की व्यवस्था कर संबंधित जेई को दो लाख रुपये और दिए। तब दोनों कनेक्शन को जोड़ा गया, मगर शुल्क जमा करने की कोई रसीद नहीं दी गई। जब विवाद हो गया तो एसडीओ एवं जेई ने शमन शुल्क 8000 रुपये एवं 1.70 लाख रुपये जमा कराए।

Tags: bijli choricrime newsLucknow Newsup newsuppcl
Previous Post

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड से लेकर आईटीआर तक जुलाई में होने वाले हैं ये अहम बदलाव

Next Post

मुश्किल में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, 14 करोड़ न देने पर जा सकते हैं जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Rajpal Yadav

मुश्किल में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, 14 करोड़ न देने पर जा सकते हैं जेल

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर छह गिरफ्तार

22/03/2023
2026 होगा खास, भारत में लॉन्च होंगी ये 3 प्रीमियम बाइक, बड़े ब्रांड्स ने की तैयारी

2026 में लॉन्च होंगी ये 3 प्रीमियम बाइक, बड़े ब्रांड्स ने की तैयारी

27/12/2025
Shivpal Yadav

सपा में बढ़ेगा शिवपाल यादव का कद, राज्य कार्यकारिणी में सहयोगियों को मिलेगी जगह

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version