• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम गोपाल यादव के बंगले में घुसा बारिश का पानी, स्टाफ ने ऐसे बैठाया कार में

Writer D by Writer D
28/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में रहने वाले दिग्गज नेता भी बारिश की मार से अछूते नहीं हैं। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार सुबह सामने आया, जब समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav)  के घर में भी बारिश का पानी भर गया और उन्हें संसद जाने के लिए अपने स्टाफ की गोद में बैठकर कार तक जाना पड़ा।

दरअसल, शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली में हुई बारिश से सपा सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के घर में पानी भर गया। पार्लियामेंट का सत्र चलने के कारण रामगोपाल जब संसद जाने के लिए घर से निकले तो घर के अंदर तक पानी भरा होने के कारण उनके स्टाफ के कर्मचारियों को उन्हें गोद में उठाना पड़ा। कर्मचारी उन्हें गोद में उठाकर लाए और कार में बैठाया। इसके बाद कहीं जाकर रामगोपाल यादव संसद के लिए रवाना हो सके।

‘नालियां साफ कर देते तो ये नौबत ना आती’

इस घटना के बाद जब रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से बारिश के कारण उन्हें हुई परेशानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे संसद जाने के लिए यह सब करना पड़ा। एक गाड़ी से बाहर तक आए, फिर लोग हमें गाड़ी तक उठाकर लाए।’ उन्होंने न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) की अव्यवस्था पर सवाल दागते हुए कहा,’ मैं चार बजे से एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। कोई पंप लाकर पानी निकाले तो ही इससे निजात मिलेगी। पूरे बंगले के अंदर पानी भर गया है। दो दिन पहले ही हमने फ्लोरिंग कराई थी। लाखों रुपए का नुकसान हो गया।’

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक की छत गिरी, 1 की मौत; कई लोग घायल

रामगोपाल यादव ने इस पर कहा, ‘असल में एनडीएमसी तैयार नहीं रहता है। इतनी लेट बारिश होने के बाद भी इन्होंने नालियां साफ नहीं कीं। जहां भी नाली चोक होती है, एनडीएमसी के सभी पुराने कर्मचारियों को मालूम है। अगर नालियां साफ कर दें तो यह नौबत कभी नहीं आएगी। हमारे बगल में नीति आयोग के सदस्य का बंगला है, जिन्हें स्टेट मिनिस्टर का दर्जा मिला हुआ है। फिर मंत्री लोग हैं। गृहराज्य मंत्री हैं, जिनके अंडर में एनडीएमसी है। सेना के जनरल हैं। नेवी के एडमिरल्स हैं, लेकिन लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।’

Tags: delhi newsmonsoon updatesNational newsRain UpdatesRam Gopal Yadav
Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक की छत गिरी, 1 की मौत; कई लोग घायल

Next Post

मिनी बस और ट्रक में टक्कर, दो बच्चों समेत 13 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Karnataka Road Accident

मिनी बस और ट्रक में टक्कर, दो बच्चों समेत 13 की मौत

यह भी पढ़ें

corona in lucknow

लखनऊ में कोरोना का आतंक, फैमली बाजार के 13 कर्मचारी संक्रमित, नगर निगम ने किया सील

11/04/2021
itel will soon launch its new smart tv series in india

आईटेल जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज

23/06/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ: न पलक झुकेगी, न मन भरेगा

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version