• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने पर्वतीय लोगों का खोया विश्वास : हरीश रावत

Writer D by Writer D
28/06/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी की हार की बड़ी वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने पर्वतीय लोगों का विश्वास खो दिया है। उस विश्वास को दोबारा कैसे हासिल करें, इस पर कांग्रेस को मनन करना होगा।

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर मंथन चल रहा है। चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण टिकट बंटवारा माना जा रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी माना था कि लोकसभा चुनाव में अगर पार्टी के बड़े नेताओं को टिकट मिलता तो चुनावी परिणाम कुछ और होते। उनके मुताबिक यदि अल्मोड़ा से यशपाल आर्य, हरिद्वार लोकसभा से हरीश रावत या फिर मुझे टिकट मिलता, इसी तरह टिहरी से प्रीतम सिंह चुनाव लड़ते तो इन तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत होती।

माहरा के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat)  ने कहा कि बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने से भले ही वोटों के लिहाज से हार का अंतर कम होता, मगर लोकसभा चुनाव में हार निश्चित होती। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। हरीश रावत ने कहा कि करन माहरा ने बिल्कुल ठीक कहा है।

अगर पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ते तो जहां पहले दो से ढाई लाख मतों से हार होनी थी, तब 50 हजार वोटों के अंतर से हार होती। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वोटिंग पैटर्न का अध्ययन किया जाए तो कुछ ऐसी चीजें हुई, जिससे हमने पर्वतीय लोगों का विश्वास खो दिया। उस विश्वास को कांग्रेस दोबारा कैसे हासिल करे, इस पर मनन करना होगा।

हरीश रावत (Harish Rawat) का कहना है कि बहुत बारीकी से हार का विश्लेषण करने के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ते तो 40 से 50 हजार वोटों का अंतर जरूर पड़ता।

Tags: dehradun newsHarish RawatNational newsuttarakhand congressUttarakhand News
Previous Post

पेपर लीक से सवा करोड़ लोगों की आशा और विश्वास पर पहुंचा ठेस : अखिलेश यादव

Next Post

आज से वक्री होंगे शनि देव, इन जातकों को खूब मिलेगा पैसा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Shani Jayanti

आज से वक्री होंगे शनि देव, इन जातकों को खूब मिलेगा पैसा

यह भी पढ़ें

prakash javdekar

‘भारत बंद’ को लेकर जावड़ेकर ने कहा- समर्थन देने वाला विपक्ष ‘ढोंगी’

08/12/2020
Truck-Trolley Collision

बस और ऑटो में भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौके पर मौत

09/08/2022
drowning

तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

21/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version