• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amarnath Yatra: पहले जत्थे के 4,603 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

Writer D by Writer D
29/06/2024
in जम्मू कश्मीर, धर्म, राष्ट्रीय
0
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान में स्थित जुड़वां आधार शिविरों से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हुआ। इसके साथ ही कश्मीर घाटी से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा (Amarnath Yatra) सुबह दो मार्गों पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के जत्थों को संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर में यात्री निवास आधार शिविर से 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

तीर्थयात्री शुक्रवार दोपहर में कश्मीर घाटी पहुंचे और प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है।

आज हुई बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, इस दिन से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

यात्रा के सुचारु संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है। हवाई निगरानी भी की जा रही है। । 52 दिवसीय तीर्थयात्रा का समापन 19 अगस्त को होगा।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2024Jammu NewsNational news
Previous Post

बीजेपी महिला नेता को नग्न कर पीटा, मचा सियासी बवाल

Next Post

भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढहा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
राष्ट्रीय

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

19/09/2026
धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Next Post
Basement Collapse

भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढहा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Disha Patani Tiger Shroff

दिशा पाटनी ने शेयर की अपनी हॉट फोटो, टाइगर श्रॉफ का आया रिएक्शन

09/11/2020
Prabhakaran

जिंदा है LTTE प्रमुख प्रभाकरण! तमिल नेता का दावा- जल्द सामने आएगा

13/02/2023
नीतीश कुमार nitish kumar

लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है : नीतीश

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version