• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती, यहां करें अप्लाई

Writer D by Writer D
29/06/2024
in शिक्षा
0
Constable Exam

Constable Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर सीईटी का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने के बाद हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (Haryana Police Constable) 6000 भर्ती के आवेदन फिर से मांगे हैं। 29 जून से 8 जुलाई 2024 तक इस भर्ती के लिए आवदेन किया जा सकता है। दरअसल सामाजिक और आर्थिक आधार पर 5 नंबर बोनस अंक देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी जिसके बाद 25 जून को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के ग्रुप सी का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया था। सीईटी रिजल्ट बिना बोनस अंकों के जारी हुआ। अब सीईटी योग्य उम्मीदवारों को अपने सीईटी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके फिर से पंजीकरण करना होगा।

पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (Haryana Police Constable)  भर्ती के लिए आवेदन 20 फरवरी से 28 मार्च तक लिए गए थे। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक उनका सामाजिक आर्थिक क्राइटेरिया दावा उनके आवेदन से हटा दिया जाएगा। अगर कोई योग्य उम्मीदवार नया आवेदन करना चाहता है तो वह नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर एप्लाई कर सकता है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फरवरी माह में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) (Haryana Police Constable)  के 6000 पदों पर भर्ती निकाली थी इस भर्ती में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

पुरुषों के 5000 पदों में आरक्षण

गैर-ईएसएम ईएसपी: जनरल=1800, एससी=900, बीसीए=700, बीसीबी=400, ईडब्ल्यूएस=500, ईएसएम-जीईएन=350, ईएसएम-एससी=100, ईएसएम-बीसीए=100, ईएसएम-बीसीबी=150

योग्यता

12वीं पास हो। 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार ने भर्ती में देरी व कोरोना के चलते आयु में 3 साल की छूट दी है।

यहां करें आवेदन

हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। यानी आयु सीमा में छूट मिलने के बाद अब 28 वर्ष तक के अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस, / एससी, / एसटी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष रहेगी। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष रहेगी।

चयन प्रक्रिया

सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर इसमें अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। नॉलेज टेस्ट को 94.5 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। जिनके पास एनसीसी सर्टिफिकेट होगा उन्हें 3 मार्क्स अतिरिक्त मिलेंगे। सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए 2.5 मार्क्स का वेटेज निर्धारित हैं।

जुलाई से यूपी के मदरसों में दर्ज होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, निर्देश जारी

फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा।

Tags: harayana police constable recruitmentharayana police vacancyHSSC
Previous Post

JDU के संजय झा बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

Next Post

शिक्षकों का सम्मान वर्तमान और भावी पीढ़ी का सम्मान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
CM Yogi

शिक्षकों का सम्मान वर्तमान और भावी पीढ़ी का सम्मान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

UPSEE-2020

UPSEE-2020 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 206 केंद्रों पर होगी परीक्षा 20 सितम्बर को

19/09/2020
International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

21/06/2025
Akhilesh Yadav

भाजपा का अन्नदाताओं से किए वादे खोखले साबित हुए: अखिलेश यादव

16/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version