• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निवीर, हिंदू, अल्पसंख्यकों…, राहुल गांधी के भाषण के ये शब्द संसद की कार्यवाही से हटाए गए

Writer D by Writer D
02/07/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul gandhi

Rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने संसद में 90 मिनट का भाषण दिया और हिंदू, अग्निवीर समेत 20 मुद्दों पर बोले। इस बीच लोकसभा में दिए गए भाषण से राहुल गांधी के कुछ बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इनमें उद्योगपति अडानी, अंबानी, कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है और अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए है जैसे बयान शामिल हैं।

लोकसभा की चर्चा से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)  का वो बयान भी हटाया गया है जिसमें उन्होंने बीजेपी द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके अलावा अग्निवीर सेना की नहीं, बल्कि पीएमओ की योजना है और खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं वाला बयान भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) , सरकार को घेरने के लिए भगवान शिव, गुरुनानक और जीसस क्राइस्ट की तस्वीर लाए थे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि शिव जी किसी से न डरना सिखाते हैं और न ही किसी को डराना। राहुल गांधी ने 20 मुद्दों पर सरकार को घेरा।

इसमें हिंदू, अग्निवीर, किसान, मणिपुर, NEET, बेरोजगारी, नोटबंदी, GST, MSP, हिंसा, भय, धर्म, अयोध्या, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, प्रधानमंत्री और स्पीकर शामिल हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह ने राहुल ( Rahul Gandhi) के बयान पर जताई आपत्ति

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) के बयान पर पीएम मोदी के साथ अमित शाह और राजनाथ सिंह ने कड़ी आलोचना की। राहुल गांधी ने संसद में जैसे ही हिंदू वाला बयान दिया वैसे ही हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पीएम मोदी अपनी सीट से खड़े हुए और राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।

‘गुजरात में हम आपको हराएंगे…’, लोकसभा में राहुल गांधी की BJP को चुनौती

राहुल गांधी के बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। हिंसा को किसी धर्म के साथ जोड़ना गलत है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Tags: delhi newsNational newsParliament Sessionrahul gandhi
Previous Post

‘EVM पर भरोसा नहीं, ईवीएम से जीत कर ईवीएम को हटाएंगे…’, अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान

Next Post

बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी कोर्ट पर गिरा और चली गई जान, 17 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुद्ध नीयत व निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री

01/06/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

01/06/2026
Next Post
Zhang Zhijie

बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी कोर्ट पर गिरा और चली गई जान, 17 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत

यह भी पढ़ें

मामूली विवाद में मां-बाप को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, कलयुगी बेटा फरार

03/02/2021
Banke Bihari Mandir

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में न आएं बच्चे-बूढ़े, जानिए कारण

04/09/2023
Dustbin

घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना परेशानियों से घिर जाएंगे

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version