• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कभी किसी ने कुर्सी का इतना अपमान नहीं किया, जितना आपने किया’, राज्यसभा में खरगे पर भड़के जगदीप धनखड़

Writer D by Writer D
02/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jagdeep Dhankhar got angry at Mallikarjun Kharge

Jagdeep Dhankhar got angry at Mallikarjun Kharge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar ) और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान सभापति ने अपनी नाराजी जाहिर किया और कहा कि, कभी किसी ने कुर्सी का इतना अपमान नहीं किया, जितना आपने किया। धनखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि आप हर बार कुर्सी को नीचा नहीं दिखा सकते।

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर नाराज हुए सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar ) ने उनसे कहा कि, आप हर बार कुर्सी को नीचा नहीं दिखा सकते। आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते… आप अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना यह समझे कि मैं क्या कह रहा हूं, कुछ भी बोल देते हैं। इस देश और संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कुर्सी के प्रति इतनी अवहेलना कभी नहीं हुई, जितनी आपने की। अब आपको आत्मचिंतन करने का समय आ गया है।

इस दिन घोषित हो सकता है CUET UG रिज़ल्ट, जानें चेक करने का तरीका

दरअसल, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने मणिपुर, काले धन और लद्दाख के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में जो वादे किए थे, वो पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल डीजल के दामों पर भी सरकार को घेरा। इस दौरान सभापति ने प्रमोद तिवार को टोकते हुए कहा कि, बिना तथ्यों के आधार पर आरोप मत लगाइए। इस दौरान फिर से जयराम रमेश ने अपनी सीट से खड़े होकर कुछ कहना शुरू कर दिया।

इस पर सभापति (Jagdeep Dhankhar )  ने जयराम रमेश के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि, जयराम रमेश इतने समझदार हैं कि उन्हें खरगे की जगह बैठना चाहिए। इस पर खरगे ने आपत्ति ली और बराबर में बैठीं सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘मुझे बनाने (राज्सभा में विपक्ष का नेता) वाले यहां बैठे हैं श्रीमति सोनिया गांधी। न रमेश मुझे बना सकता है और न आप मुझे बना सकते हैं’।

Tags: delhi newsJagdeep dhankharNational newsrajya sabha session
Previous Post

इस दिन घोषित हो सकता है CUET UG रिज़ल्ट, जानें चेक करने का तरीका

Next Post

भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Hathras Incident

भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Brij Bhushan Singh

बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की क्लोजर रिपोर्ट

26/05/2025
Luxury Flat Price

दूसरी तिमाही में मकानों की कीमत ऊंचे पायदान पर, दिल्ली ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

17/08/2020
Former AAP MLA Sukhbir Singh Dalal joins BJP

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, AAP के पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version