• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ तेजी पर ब्रेक, 80 हजार के स्तर से नीचे लुढ़का सेंसेक्स

Writer D by Writer D
05/07/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव और बढ़ता बढ़ गया। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार में निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, सिप्ला, ओएनजीसी, लार्सन एंड टूब्रो और बीपीसीएल के शेयर 1.98 प्रतिशत से लेकर 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर 3.99 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,251 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,163 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,088 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 270.69 अंक टूट कर 79,778.98 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का मामूली सपोर्ट मिलने की वजह से ये सूचकांक उछल कर 79,876.25 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 79,478.96 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार को खरीदारी का सपोर्ट मिला, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 366.26 अंक की कमजोरी के साथ 79,683.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त जारी, निफ्टी ने पहली बार 24,400 अंक पार

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 88.80 अंक की कमजोरी के साथ 24,213.35 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद हुई लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक 24,260.95 अंक तक उछला। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इसमें तेज गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक गिर कर 24,168.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर लिवाली का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लगातार लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 71.60 अंक टूट कर 24,230.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 62.87 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,049.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 15.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,302.15 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

‘तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है…’, पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा से खास डिमांड

Next Post

ब्रिटेन में ‘अबकी बार 400 के पार’, कीर ने चलाया ऐसा तीर कि ढेर हो गए सुनक

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

03/07/2026
Share Market
Business

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

03/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Next Post
Keir Starmer

ब्रिटेन में 'अबकी बार 400 के पार', कीर ने चलाया ऐसा तीर कि ढेर हो गए सुनक

यह भी पढ़ें

श्रद्धा कपूर ड्रेस

स्ट्रीट स्टाइल में परफेक्ट हैं श्रद्धा कपूर

07/08/2020

सीएम योगी से ब्रह्मोस एरोस्पेस के CEO डॉ. सुधीर कुमार ने की भेंट

24/08/2021
Mission Shakti

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version