• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटेन में ‘अबकी बार 400 के पार’, कीर ने चलाया ऐसा तीर कि ढेर हो गए सुनक

Writer D by Writer D
05/07/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Keir Starmer

Keir Starmer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव (UK Election )  के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के बाद जारी किए गए नतीजों में लेबर पार्टी (Labour Party) को प्रचंड जीत मिली है। लेबर पार्टी 400 सीटों के आंकड़े को पार कर चुकी है। ब्रिटेन आम चुनाव (UK Election ) के नतीजों में अभी तक लेबर पार्टी (Labour Party) ने 406 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party)  112 सीटों पर जीती है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) को 67 सीटें मिली हैं।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) रिचमंड सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर (Keir Starmer) को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनाव नतीजों के बाद वह बयान जारी करेंगे।

कीर स्टार्मर (Keir Starmer ) ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के करीब पहुंच चुके लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने शुक्रवार को वोटों की गिनती के बीच मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं और दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीटों से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा कि ‘चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा। मैं आपके लिए बोलूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपकी लड़ाई लड़ूंगा। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें।’

‘I am Sorry…’, ऋषि सुनक ने मानी हार, किएर स्टार्मर को दी जीत की बधाई

एग्जिट पोल के अनुसार, लेबर 410 सीटें जीत सकती है, जबकि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) सिर्फ 131 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। स्टार्मर ने मतगणना में शामिल सभी लोगों और अपने साथी उम्मीदवारों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ‘हमारे लोकतंत्र का दिल वेस्टमिंस्टर या व्हाइटहॉल में नहीं, बल्कि टाउन हॉल, सामुदायिक केंद्रों और वोट करने वाले लोगों के हाथों में धड़कता है।’

ब्रिटेन का आम चुनाव इन मुद्दों पर लड़ा गया

ब्रिटेन के आम चुनाव में जो मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, उनमें अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अवैध प्रवासी मुद्दा, आवास, पर्यावरण, अपराध, शिक्षा, टैक्स के साथ ही ब्रेग्जिट भी प्रमुख मुद्दा रहा।

Tags: # world newsbritain electionConservative Partyinternational NewsKeir StarmerLabour PartyRishi Sunak
Previous Post

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ तेजी पर ब्रेक, 80 हजार के स्तर से नीचे लुढ़का सेंसेक्स

Next Post

योगी सरकार फिर कराएगी Moto GP बाइक रेस, डोर्ना स्पोर्ट्स संग साइन की डील

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
MotoGP race

योगी सरकार फिर कराएगी Moto GP बाइक रेस, डोर्ना स्पोर्ट्स संग साइन की डील

यह भी पढ़ें

अब कारें आपस में करेंगी बातचीत, ड्राइवर को मिलेंगे समय पर अलर्ट, सरकार ला रही नई टेक्नोलॉजी

अब कारें बनेंगी स्मार्ट, आपस में बात कर ड्राइवर को करेंगी सावधान

10/01/2026
arrested

 डकैती में फरार एक डकैत को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

11/07/2022
After Shahid, Kiara Advani will now be seen on big screen with Ranveer Singh

शाहिद के बाद अब रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी कियारा आडवाणी

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version