• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे का पीछा नहीं छोड़ रहा सांप, मौसी के बाद भागकर चाचा के घर गया तो वहां भी डसा

Writer D by Writer D
08/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर
0
Snake

Vikas Dubey was bitten by a snake for the sixth time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ़तेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को सांप (Snake) ने छठी बार काट लिया। डेढ़ महीने के अंदर सांप ने उसे छठवीं बार डसा है। हैरान करने वाली बात यह है कि सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां भागकर गया, फिर चाचा के यहां, लेकिन सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बार-बार सांप (Snake)  उसे अपना शिकार बना ले रहा है। इस घटना से युवक के परिजन समेत इलाके के लोग भी हैरान हैं। यहां तक कि उसका इलाज करने वाले डॉक्टर भी अचंभे में हैं।

दरअसल, पूरा मामला जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास दुबे (24) (Vikas Dubey) को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने एक या दो नहीं बल्कि 6 बार काटा है। हर बार विकास इलाज के बाद ठीक हो गया। अभी भी उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। क्योंकि, बीते दिन दिन ही सांप ने उसे छठवीं बार डसा है।

ये हाल तब है जब विकास (Vikas Dubey) सांप से बचने के लिए अपना घर छोड़ चुका है। पहले वह अपनी मौसी के यहां गया मगर वहां भी सांप ने उसे डस लिया। फिर बीते दिनों वह भागकर चाचा के यहां पहुंचा तो सांप ने वहां फिर से उसे काट लिया। अब विकास और उसके घरवाले समझ नहीं पा रहें कि वे करें तो क्या करें?

युवक के पीछे पड़ा सांप (Snake) 

पीड़ित विकास दुबे (Vikas Dubey) के मुताबिक, उसे करीब डेढ़ महीने में 6 बार सांप ने काटा है और वो हर बार बच गया। सांप के काटने से पहले उसे आभास हो जाता है कि उस पर सांप हमला करने वाला है। डॉक्टर समेत कई लोगों ने इस घटना पर आश्चर्य जताया है।

विकास ने बताया कि 2 जून की रात 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए उसे पहली बार सांप (Snake) ने काटा। जिसके बाद परिजनों ने जल्द ही उसको पास के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के बाद जब वो घर लौटे तो 8 दिन बाद यानी 10 जून की रात को उसे दूसरी बार सांप ने काट लिया। इलाज हुआ और वो फिर ठीक होकर घर वापस आ गया। दो बार हुए इस हादसे की वजह से विकास थोड़ा सहम गया। लेकिन ये मामला यहीं नहीं रुका।

मौसी के बाद चाचा के घर गया

विकास को 20 दिन भी नहीं बीते थे कि उसे दो बार और सांप (Snake) ने काट लिया। हर बार की तरह इस बार भी इलाज के बाद वो ठीक हो गया। इस घटना से विकास के रिश्तेदारों और डॉक्टर को भी हैरानी हुई। सभी ने उसे सलाह दी कि कुछ दिन के लिए वो घर से दूर रहे, ताकि सांप काट ना सके।

हैरान-परेशान विकास ने उनकी राय मान ली और अपनी मौसी के घर राधानगर चला गया। लेकिन मौसी के घर पर भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 28 जून को विकास को उसकी मौसी के घर पर सांप ने पांचवी बार काट लिया। उसे फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, इस बार भी वो ठीक होकर घर आ गया। और चाचा के घर रहने चला गया। मगर यहां भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बीते रविवार को छठी बार सांप ने विकास को डस लिया। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से परिवार सकते में है।

सांपो के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव अरेस्ट, लगा NDPS एक्ट

विकास की माने तो सांप के डसने के बाद वह जरा सा भी भयभीत नहीं हुआ और निडर होकर इलाज करवाया। विकास को हर सप्ताह सांप डसता है। इलाज होता है और वो ठीक हो जाता है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि हर बार सांप के काटने के नए निशान मिलते हैं। एंटी स्नेक वेनम इंमरजेंसी दवाएं देते हैं।

Tags: breaking newsfatehpur newssnake bitetrending newsup newsviaks dubet
Previous Post

मायावती ने पांच जिलों की कमेटियों का किया गठन, घोषित किए पदाधिकारी

Next Post

मोहन यादव का दूसरा कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत बने कैबिनेट मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
Ramniwas Rawat

मोहन यादव का दूसरा कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत बने कैबिनेट मंत्री

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया को कोरोना के बाद हुआ डेंगू, लगातार गिर रहे हैं प्लेटलेट्स

25/09/2020
Y-Break

इंटरनेशनल योग दिवस पर Y-Break योगा को भी प्रोत्साहित करेगी योगी सरकार

18/06/2025

हरिद्वार का दिव्य प्रेम सेवा मिशन आज वट वृक्ष बन चुका है : राष्ट्रपति कोविन्द

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version