• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स हुए बंद, यहां पूरी देखें लिस्ट

Writer D by Writer D
09/07/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Patanjali

Patanjali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण (Uttarakhand State Licensing Authority) ने अप्रैल में निलंबित कर दिए थे। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने कहा कि मीडिया प्लैटफॉर्म्स को भी इन 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है। पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद को दो हफ्ते के भीतर एक हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि क्या विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है। क्या इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं?

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई हो रही है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited)  और दिव्य फार्मेसी (Divya Pharmacy) के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) , उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited)  को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद भी कई उत्पादों के विज्ञापन प्रकाशित करने को लेकर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद पतंजलि ने एक सार्वजनिक माफीनामा प्रकाशित करवाकर कहा था कि यह गलती दोहराई नहीं जाएगी।

Tags: Baba RamdevPatanjaliSupreme CourtUttarakhand News
Previous Post

Hathras Incident: SIT रिपोर्ट के आधार पर छह पर गिरी गाज, SDM-CO समेत छह निलंबित

Next Post

सीएम योगी ने अमेठी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

यह भी पढ़ें

Jio

बहुत कम कीमत में आते हैं Jio, Airtel के ये प्लान, मिलता है ढेरों इंटरनेट डेटा

16/07/2022
sonelal patel

अपना दल (एस) धूमधाम से मनाएगी यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती समारोह

29/06/2022
अखिलेश यादव

जनता की श्रद्धा और आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ कभी नहीं हुआ : अखिलेश

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version