• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज सूर्य देव करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन जातकों का बदल जाएगा भाग्य

Writer D by Writer D
16/07/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Surya

Surya ka rashi parivartan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

16 जुलाई को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर सूर्य (Surya Dev) कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट तक कर्क राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। सूर्य (Surya Dev) की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। पुण्यकाल के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व होता है।

सूर्य (Surya Dev) की कर्क संक्रांति के दौरान मन्दाकिनी नदी में स्नान करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ये नदी प्रसिद्ध पौराणिक नगर चित्रकूट से होकर बहती है। हालांकि अगर आप आज के दिन मन्दाकनी नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो अपने घर के आस पास किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अगर यह भी संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान के पानी में थोड़ासा गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते है।

सूर्य (Surya Dev)  की कर्क संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह सूर्योदय से दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आप इसके बीच कभी भी स्नान-दान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। सूर्यदेव 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट तक कर्क राशि में ही गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि इन 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव (Surya Dev)  का विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा। सूर्यदेव (Surya Dev)  उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

सूर्यदेव (Surya Dev)  आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको 16 अगस्त तक अपनी मेहनत के बल पर भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। तो इन सब चीज़ों का उचित लाभ उठाने के लिए आपको अगले 30 दिनों तक किसी जरुरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

वृष राशि

सूर्यदेव (Surya Dev) आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रख पायेंगे। तो भाईबहनों के साथ रिश्तों को बेहतर बनाये रखने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए अगले 30 दिनों तक धार्मिक कार्यों में सहयोग दें।

मिथुन राशि

सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको मेहनत का उचित फल मिलेंगे। साथ ही आपको धन प्राप्ति के अच्छे मौके भी प्राप्त होंगे। तो अपने पास धन की गति को निरंतर बनाये रखने के लिए या धन के आसार बढ़ाने के लिए आपको किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए।

कर्क राशि

सूर्यदेव आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का होता है, यानि आपका खुद का स्थान होता है। लिहाजा इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे होंगे। अपनी मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, आपके यश-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलता रहेगा। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें।

सिंह राशि

सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है। सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या सुख पाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, साथ ही आपके खर्चें भी कुछ हद तक बढ़ेंगे। तो इन सब परेशानियों से बचने के लिए अपने घर की खिड़की और दरवाजें खुले रखें, ताकि आपके घर के अंदर सूर्य की
उचित रोशनी आ सकें।

कन्या राशि

सूर्यदेव (Surya Dev)  आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। लिहाजा आमदनी में बढ़ोतरी के लिए और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए रात के वक्त अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें।

तुला राशि

सूर्यदेव (Surya Dev)  आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलने में थोड़ी परेशानी होगी, साथ ही पिता के काम में भी रुकावटें आ सकती हैं। लिहाजा अपने करियर में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज से 16 अगस्त तक अपना सिर ढक्कर रखें। इसके सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्यदेव (Surya Dev) आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध भाग्य से होता है। लिहाजा इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का साथ मेहनत के बल पर मिलेगा। मेहनत से आप ऊंचाईयों को छू सकते हैं। तो अगले 30 दिनों तक भाग्य का साथ पाने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य को पीतल की कोई चीज गिफ्ट या दान न करें।

धनु राशि

सूर्यदेव (Surya Dev)  आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु से है, हमारे स्वास्थ्य से है। सूर्य के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लिहाजा अपने अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए काली गाय की सेवा करें। साथ ही अगले 30 दिनों के दौरान जब भी मौका मिले तो बड़े भाई की मदद करें।

मकर राशि

सूर्यदेव (Surya Dev)  आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है और आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्य के इस गोचर से आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए और दाम्पत्य जीवन में प्यार को बरकरार रखने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान जब भी आपको मौका मिले, किसी जरुरतमंद को अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर दें।

कुंभ राशि

सूर्यदेव (Surya Dev) आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र और शत्रुओं से होता है। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में मित्रों की वृद्धि होगी और शत्रुओं की गिनती में कमी आयेगी। तो अपने मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए, साथ ही अपने कामों में दोस्तों का सहयोग पाने के लिए बंदर को गुड़ खिलाएं। साथ ही मंदिर में बाजरा दान करें।

मीन राशि

सूर्यदेव (Surya Dev) आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको मेहनत के बल पर विद्या का लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष से सुख मिलने में आ रही दिक्कतें दूर हो जायेंगी। हालांकि गुरु और जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। तो अगले 30 दिनों तक परेशानियों को दूर करने के लिए और चीज़ों का फायदा उठाने के लिए छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें।

Tags: AstrologyAstrology tipsSurya Dev gocharSurya Dev rashi parivartan
Previous Post

घर से निकालकर फेंक दें ये पेंटिग, क्लेश और कंगाली का बनते हैं कारण

Next Post

कब है नाग पंचमी 2024, जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
Nag Panchami

कब है नाग पंचमी 2024, जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Free treatment of post covid patients

यूपी में पोस्ट कोविड मरीजों का सरकार फ्री में करेगी इलाज, शासनादेश जारी

26/05/2021
arrested

चित्रकूट हाइवे पर लूटी गई कार बरामद, चार गिरफ्तार

10/12/2022
Shahjahanpur scandal

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version