• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में लॉन्च हुई सीरम इंस्टीट्यूट की मलेरिया वैक्सीन, जानें एक डोज की कीमत

Writer D by Writer D
16/07/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Malaria Vaccine

Malaria Vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई एक नई ‘हाई एफिसिएंसी’ वाली मलेरिया वैक्सीन (Malaria Vaccine) सोमवार को ऑफिसियल तौर पर लॉन्च हुई। इसके साथ ही Cote d’Ivoire ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने पश्चिमी अफ्रीका में R21/Matrix-M वैक्सीन का प्रयोग शुरू कर दिया है। पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंजूरी पाने वाली इस वैक्सीन (Malaria Vaccine) के बारे में कहा जाता है कि यह एक हार्ड रेगुलेट्री प्रोसेस और क्लीनिकल जांच से गुजरी है। इसके अलावा इस वैक्सीन को काफी प्रभावी और किफायती पाया गया है। कम खुराक वाली वैक्सीन होने की वजह से इसे तेजी से और बड़े स्केल पर बनाया जा सकता है, जिसे मच्छर से जुड़ी बीमारी के फैलने से रोकने के लिए अहम माना जाता है।

मील का पत्थर है वैक्सीन (Malaria Vaccine)  का रोल-आउट

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा, “मलेरिया के बोझ को कम करना आखिरकार नजर में आ गया है। ऑक्सफोर्ड (Oxford) और नोवावैक्स (Novavax) में हमारे पार्टनर्स के साथ सालों के शानदार काम के बाद R21/Matrix-M™ वैक्सीन के रोल-आउट की शुरुआत एक मील का पत्थर है।”

उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हर व्यक्ति का अधिकार है कि उसे सस्ती और बड़ी बीमारी की रोकथाम तक पहुंच मिले। इसलिए हमने R21 की 100 मिलियन खुराक को प्रोड्यूस करने पर जोर दिया, जो लाखों जिंदगियां बचाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस घातक बीमारी के बोझ को कम करेगी।

रोल-आउट पर बात करते हुए SII ने कहा कि उसने वैक्सीन की 25 मिलियन खुराकें बनाई हैं और इस आंकड़े को सालाना 100 मिलियन खुराक तक बढ़ाने की तैयारी है। बड़े पैमाने और कम लागत पर वैक्सीन देने के अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुणे स्थित कंपनी ने कहा कि वह वैक्सीन को प्रति खुराक 4 अमेरिकी डॉलर से भी कम कीमत पर पेश कर रही है।

कई देशों में उपलब्ध होगी वैक्सीन (Malaria Vaccine) 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में Jenner इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर एड्रियन हिल ने कहा, “मलेरिया वैक्सीन R21/Matrix-M™ का रोल-आउट, मलेरिया नियंत्रण इंटरवेंशन में एक नए दौर की शुरुआत को दिखाता है, जिसमें हाई इफेक्ट वाला टीका अब मामूली कीमत पर और बहुत बड़े पैमाने पर उन देशों में उपलब्ध है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। हमें उम्मीद है कि यह वैक्सीन बहुत जल्द उन सभी अफ्रीकी देशों को उपलब्ध कराई जा सकेगी, जो इसका उपयोग करना चाहते हैं।”

R21/Matrix-M को यूनिवर्सिटी और SII ने नोवावैक्स की मैट्रिक्स-एम एडजुवेंट टेक्नोलॉजी का फायदा उठाते हुए संयुक्त रूप से तैयार किया। दिसंबर 2023 में, WHO ने इसे प्री-क्वालिफिकेशन का दर्जा दिया, क्योंकि ट्रायल्स से पता चला कि वैक्सीन को अच्छी तरह से सहन किया जा सकता है और इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द और बुखार के मामले में इसकी सेफ्टी प्रोफाइल अच्छी है।

उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक मलेरिया मुक्त करेगी योगी सरकार

हालांकि, Cote d’Ivoire में मलेरिया से संबंधित मौतों की संख्या 2017 में 3,222 से घटकर 2020 में 1,316 हो गई है लेकिन देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह घातक बीमारी अभी भी हर रोज चार लोगों की जान लेती है, जिनमें ज्यादातर छोटे बच्चे होते हैं।

पहले Cote d’Ivoire के बच्चों को लगेगी वैक्सीन (Malaria Vaccine) 

वैक्सीन (Malaria Vaccine)  की कुल 656,600 खुराकें प्राप्त हुई हैं। शुरूआती चरण में Cote d’Ivoire के 16 इलाकों में 0 से 23 महीने की उम्र के 2,50,000 बच्चों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। R21/Matrix-M वैक्सीन को घाना, नाइजीरिया, बुर्किना फासो और मध्य अफ्रीकी गणराज्य द्वारा भी ऑथराइज किया गया है।

R21, उप-सहारा अफ्रीका में RTS,S के बाद उपलब्ध दूसरा मलेरिया टीका (Malaria Vaccine)  है। मलेरिया टीकों के बड़े स्तर पर इम्प्लीमेंटेशन, मौजूदा रोकथाम तरीकों के अलावा हर साल कई हजार युवाओं की जान बचाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, साल 2024 में 15 अफ्रीकी देशों में मलेरिया के टीके शुरू होने की उम्मीद है। इन देशों की योजना 2024 और 2025 में करीब 6.6 मिलियन बच्चों तक मलेरिया का टीका पहुंचाने की है।

Novavax के प्रेसिडेंट और CEO जॉन जैकब्स ने कहा, “Cote d’Ivoire में R21/Matrix-M™ मलेरिया वैक्सीन (Malaria Vaccine) की शुरुआत, पूरे इलाके में मौत के एक प्रमुख कारण से कमजोर बच्चों को बचाने की लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी है। इसके साथ ही पब्लिक हेल्थ में सुधार करने वाले इनोवेटिव वैक्सीन बनाने के हमारे मिशन को भी बल मिलता है।”

Tags: # world newsafrica newsinternational Newsmalaria vaccineserum institution
Previous Post

कुकरैल नदी की जमीन के संबंध में सीएम योगी ने अधिकारियों से ली जानकारी

Next Post

ऑल टाइम हाई ओपनिंग रिकॉर्ड पर शेयर बाजार, निफ्टी मजबूती के नए शिखर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

22/10/2026
Main Slider

फ्रांस में बवाल के बीच भारतीयों को अलर्ट, दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

22/10/2026
Next Post
share market

ऑल टाइम हाई ओपनिंग रिकॉर्ड पर शेयर बाजार, निफ्टी मजबूती के नए शिखर पर

यह भी पढ़ें

sleeping

आज़माएँ ये तरीकें और पाए सुकून भरी नींद, दिन भर रहे तरोताजा

07/09/2021
Jayant Chaudhary

इतना वोट देना की BJP नेताओं की चर्बी उतार जाए : जयंत

31/01/2022
khesari lal yadav

खेसारी, अंकिता का नया गाना ‘मुर्गा के रासा’ हुआ रिलीज

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version