• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS पूजा खेडकर की रद्द की गई ट्रेनिंग, वापस बुलाई गईं एकेडमी से

Writer D by Writer D
16/07/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
IAS Pooja

IAS Pooja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मसूरी। महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी (Lal Bahadur Shastri National Administration Academy) ने पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया है। इसके साथ ही एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया है। इसके अलावा एकेडमी ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित किया गया है।

LBSNAA द्वारा पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar)  को जारी आदेश में कहा गया है कि आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम (District Training Program) को स्थगित रखने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का निर्णय लिया है। अतः आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम (District Training Program) से मुक्त किया जाता है। एकेडमी का पत्र इसके साथ संलग्न है। आपको यथाशीघ्र, किन्तु किसी भी परिस्थिति में 23 जुलाई, 2024 के बाद एकेडमी में शामिल होने का निर्देश दिया जाता है।

बता दें कि पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि पूजा खेडकर (Puja Khedkar) ने दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार होने का प्रमाण पत्र जमा करके यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में हिस्सा लिया था। उसके आधार पर विशेष रियायतें पाकर वो आईएएस बनीं। यदि उन्हें यह रियायत नहीं मिलती तो उनके लिए प्राप्त अंकों के आधार पर आईएएस (IAS) पद प्राप्त करना असंभव होता। पूजा पर आरोप है कि चयन के बाद पूजा को मेडिकल जांच से गुजरना था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। उन्होंने विभिन्न कारणों से छह बार मेडिकल परीक्षण से इनकार कर दिया। बाद में बाहरी मेडिकल एजेंसी से एमआरआई रिपोर्ट (MRI Report) जमा करने का विकल्प चुना, जिसे यूपीएससी (UPSC)  ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में यूपीएससी (UPSC) ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। इसके चलते सरकार से इसकी जांच की मांग की जा रही है।

इसके अलावा उनकी उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दस्तावेजों से पता चलता है कि पूजा खेडकर (Puja Khedkar)   द्वारा 2020 और फिर 2023 में केंद्रीय अपीलीय ट्रिब्यूनल को विवरण दिए गए। इसमें तीन साल के अंतराल के बावजूद सिर्फ एक साल आयु बढ़ना दिखाया गया है। हालांकि, खेडकर ने अपनी बेंचमार्क डिसेबिलिटी साबित करने के लिए कोई टेस्ट नहीं कराया। यूपीएससी (UPSC) ने उनके चयन को केंद्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण (कैट) में चुनौती दी थी, जिसने फरवरी 2023 में उनके खिलाफ फैसला सुनाया था। खेडकर ने 2020 और 2023 के कैट आवेदन फॉर्म में खुद के लिए बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट मांगी है।

पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप

2023 बैच की पूजा खेडकर (Puja Khedkar) पर पुणे में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप है। पूजा ने कई सुविधाओं की मांग की थी। दरअसल, ये सुविधाएं प्रशिक्षु अधिकारियों को नहीं मिल पातीं हैं, फिर भी पूजा ने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया। अपने वाहन पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ का साइनबोर्ड लगाया और एक आधिकारिक कार, आवास, कार्यालय कक्ष और अतिरिक्त स्टाफ की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने सीनियर अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके चैंबर पर भी कब्जा कर लिया था। इन सभी मामलों के बाद पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और पूजा खेडकर (Puja Khedkar) की शिकायत की थी। उसके बाद पूजा का तबादला वाशिम जिले में कर दिया गया। वहां उन्होंने असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में जॉइन कर लिया है।

Tags: IAS Pooja KhedkarMaharashtra NewsNational news
Previous Post

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ITBP में इन पदों पर निकली नौकरी

Next Post

एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला, 4 एकड़ में होगा निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला, 4 एकड़ में होगा निर्माण

यह भी पढ़ें

UPPSC Admit Card

RO-ARO प्री परीक्षा के एड्मिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

24/11/2021
Yuvraj Singh Tweet

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज की युवराज सिंह ने की जमकर तारीफ

12/11/2020
R. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद

07/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version