• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NEET-UG पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया

Writer D by Writer D
18/07/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
NEET-UG Paper Leak Case

NEET-UG Paper Leak Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा और अंडर ग्रेजुएट पेपर लीक केस (NEET-UG Paper Leak Case) में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Patna AIIMS) पटना के तीन मेडिकल छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप संघीय एजेंसी ने जब्त कर लिए हैं। वर्ष 2021 बैच के इन छात्रों को बुधवार रात उनके छात्रावास से हिरासत में लिया गया। इसके बाद 14 घंटे तक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की गई। संबंधित छात्रों के कमरों को सील कर दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को पटना और हजारीबाग (झारखंड) से दो प्रमुख आरोपितों पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य और राजू सिंह को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एम्स के छात्रों ने हजारीबाग से प्राप्त प्रश्नों को हल करने में नालंदा के संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​लूटन मुखिया के नेतृत्व वाले ‘सॉल्वर गैंग’ के सदस्यों की मदद की थी। झारखंड के बोकारो निवासी पंकज कुमार को 5 मई को आयोजित परीक्षा से पहले हजारीबाग में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के ट्रंक से प्रश्नपत्र चुराने के आरोप में पटना में गिरफ्तार किया गया था। पंकज उर्फ ​​आदित्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जमशेदपुर से 2017 बैच का सिविल इंजीनियर है।

NEET Paper Leak गिरोह के सरगना को CBI ने दबोचा, कोर्ट ने 10 दिन के रिमांड पर भेजा

दूसरे आरोपित राजू सिंह को कटकमदाग थाना अंतर्गत हजारीबाग के रामनगर इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उस पर प्रश्नपत्र लीक (NEET-UG Paper Leak Case) करने में पंकज की मदद करने का आरोप है। राजू सिंह पेपर लीक केस में झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया चौथा व्यक्ति है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को सीबीआई ने बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले मुख्य आरोपितों में से एक राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को गिरफ्तार किया था। रॉकी पर गिरोह के लिए पटना और रांची से सॉल्वर की व्यवस्था करने का आरोप है। वह संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​लूटन मुखिया उर्फ ​​संजीव मुखिया के नेतृत्व वाले गिरोह के सरगना का भरोसेमंद सदस्य बताया जाता है।

रॉकी की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उसके नालंदा स्थित आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला। पिछले सप्ताह शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट ने 13 आरोपितों को हिरासत में लेने की अनुमति दी थी, जिन्हें मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपे जाने से पहले पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब तक सीबीआई ने पेपर लीक मामले (NEET-UG Paper Leak Case) में सात राज्यों से 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tags: bihar newscbicrime newsNational newsNEET-UG Paper Leak Casepatna news
Previous Post

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में मां गिरफ्तार

Next Post

इलेक्शन के बीच कोरोना पॉजिटिव हुए जो बाइडेन, रद्द हुए चुनाव प्रचार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Next Post
Joe Biden

इलेक्शन के बीच कोरोना पॉजिटिव हुए जो बाइडेन, रद्द हुए चुनाव प्रचार

यह भी पढ़ें

Durga Ashtami

दुर्गाष्‍टमी पर ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

08/06/2024
Maha Kumbh

महाकुम्भ-2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं

18/12/2024
जेवर चोरी

सहारनपुर : कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद जेवर चोरी, मचा हड़कंप

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version