• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनीति के मुद्दे बहुत हैं

Writer D by Writer D
19/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ धाम में सोना चोरी या सोना गायब होने के आरोपों पर शुक्रवार को खुलकर जवाब दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिस संख्या में सोने की चोरी अथवा गायब होने का आरोप लगाया जा रहा है क्या ऐसा संभव है? यह हर व्यक्ति को सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मीडिया और राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में स्थित चारों धाम व सभी मंदिर, शिवालय हमारी आस्था का केंद्र हैं। ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा का बीकेटीसी संचालन करती है और पूरी पारदर्शिता के साथ यात्रा का आयोजन हो रहा है।

रामनगर कोसी और हल्द्वानी में वन विभाग की जमीनों पर कब्जा और स्टांप चोरी मामले पर बैठाई एसआईटी जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रामनगर कोसी और हल्द्वानी में वन विभाग की जमीनों पर हो रहे कब्जे अवैध खरीद स्वरूप और स्टांप चोरी पर जिलाधिकारी की शिकायत के आधार पर एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस प्रकार की सूचनाओं और शिकायतें मिल रही थीं, जिसे उन्होंने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी से जांच कराई। इसके बाद चूंकि यह बड़ा और कई विभागों का मामला है, लिहाजा एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद सरकार कड़ा कदम उठाएगी और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेगी।

आई कार्ड धारण करने के आदेश पर धामी बोले- पहचान बताने में क्या दिक्कत है

उत्तराखंड राज्य में रेहड़ी-ठेला संचालकों द्वारा आई कार्ड धारण करने के लिए सरकार के जारी आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी सामने हो। यही वजह है कि राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। आखिर किसी को अपनी पहचान बताने में क्या दिक्कत है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का कहना है कि कावड़ यात्रा मार्ग पर प्रतिष्ठानों के समक्ष दुकानदार का नाम और मोबाइल नंबर लिखे जाने का फैसला कावड़ यात्रा की हरिद्वार में हुई बैठक में ही ले लिया गया था, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

धामी ने लॉन्च किया जीईपी, बाेले- पर्यावरण के क्षेत्र में दुनिया को दिशा देने का कार्य करेगा उत्तराखंड

Next Post

सीएम साय ने बिजली विभाग काे एक हजार कराेड़ अनुदान देकर राेकी वृद्धि दर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने बिजली विभाग काे एक हजार कराेड़ अनुदान देकर राेकी वृद्धि दर

यह भी पढ़ें

बाल गोपाल की पूजा में शामिल में करें ये चीजें, जानिए पूजन विधि

16/08/0225
Transfer

तीन जिलों के SP समेत 14 IPS का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

07/12/2023
south indian recipe

साउथ इंडिया की रेसिपी रसम अमेरिका में हो रही है वायरल, पर क्यों?

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version