• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधान परिषद में इस सपा नेता का प्रतिपक्ष बनना तय, शिवपाल पर दांव नहीं लगाएगी पार्टी

Writer D by Writer D
20/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Lal Bihari Yadav

Lal Bihari Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधान परिषद में लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय हो चुका है। सपा सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। वहीं, विधानसभा में इस पद पर पार्टी शिवपाल यादव पर दांव नहीं लगाएगी। विधानसभा में इस पद पर विधायक रामअचल राजभर और इंद्रजीत सरोज का नाम आगे चल रहा है।

विधान परिषद में सपा दल के नेता लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) हैं, लेकिन अभी तक सपा के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लायक सदस्य संख्या नहीं थी। पांच मई को रिक्त हुए 13 पदों के चुनाव में सपा को तीन सीटें मिलीं। अब विधान परिषद में उसकी कुल सदस्य संख्या 10 हो गई है, जो नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या के बराबर है।

सपा सूत्रों के मुताबिक लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) पहले से सपा दल के नेता हैं और उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए वे कोर्ट में भी गए हैं। इसलिए पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें को ही देने का फैसला किया है।

उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यहां से इस्तीफा दे दिया है। बताते हैं कि कुछ विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री व अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाने की पैरवी कर रहे हैं। जबकि सपा नेतृत्व का मानना है कि दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसमें जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि गैर यादव ओबीसी या एससी जाति के सदस्य को यह जिम्मेदारी दी जाए। जिससे विधानसभा चुनाव में वोट प्लस हो सके। इन समीकरणों के आधार पर विधायक रामअचल राजभर और इंद्रजीत सरोज का नाम आगे चल रहा हैं। हालांकि इस दौड़ में कमाल अख्तर का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

Tags: Lal Bihari YadavLucknow NewsSamajwadi partyup news
Previous Post

NEET UG रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

Next Post

सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ, बोले-अकबरनगर को हटाकर स्थापित किया जा रहा है सौमित्र वन

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

25/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक: एके शर्मा

25/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: अब तक प्राप्त हुए 53 लाख से अधिक सुझाव

25/10/2025
Amit Shah
बिहार

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन… अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

25/10/2025
Teacher Kanika expressed her gratitude to DM Savin Bansal.
राजनीति

डीएम के हस्तक्षेप से मिला बकाया वेतन, शिक्षिका कनिका ने जताया आभार

25/10/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ, बोले-अकबरनगर को हटाकर स्थापित किया जा रहा है सौमित्र वन

यह भी पढ़ें

shiv

भोलेनाथ का है 3 अंक से गहरा नाता, जानिए इससे जुड़े ये तीन रहस्य

20/09/2021
CM Bhajan Lal

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी पार्टी है: भजनलाल शर्मा

24/10/2024

काशी का विकास देखकर हर कोई अभिभूत है : योगी

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version