• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब अमेरिका शिफ्ट होंगे अंजू और नसरुल्ला, जल्द हो जाएगा अरविंद से तलाक

Writer D by Writer D
20/07/2024
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Anju

Anju

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। अंजू और नसरुल्ला (Anju and Nasrullah) अब अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। अंजू पहले ही राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी है। नए सेशन से अंजू ने अपने दोनों बच्चों का एडमिशन भी दिल्ली की स्कूल में करवा दिया है। अंजू की मां बच्चों को संभाल रही हैं तो अंजू और नसरुल्ला एक दूसरे के बेहद मिस कर रहे हैं। फोन पर दोनों की बातें हो रहती हैं। अंजू का अरविंद से तलाक भी अंतिम चरण में है।

भिवाड़ी में रहने वाली अंजू (Anju) अपने दो बच्चों और पति अरविंद को छोड़कर पाकिस्तान में रहने वाले प्रेमी नसरुल्ला के पास चली गई थी। इसके बाद अंजू सुर्खियों में आ गई थी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद भिवाड़ी की अंजू फेसबुक लवर नसरुल्ला के पास पाकिस्तान पहुंची थी। अंजू ने नसरुल्ला से वहां निकाह किया और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था।

भिवाड़ी छोड़कर दिल्ली में रहने लगी अंजू (Anju) 

पाकिस्तान में अंजू (Anju) का जोरदार स्वागत हुआ था, वहां काफी तोहफे भी मिले थे। नसरुल्ला के पास से अंजू वापस भारत लौट आई थी। भारत आकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए और उसके बाद पति अरविंद से दूर भिवाड़ी छोड़कर दिल्ली में रहने लगी।

अंजू (Anju) दिल्ली में नौकरी कर रही है, साथ ही खुद का बिजनेस भी कर रही हैं। दोनों बच्चे अंजू के पास हैं। बच्चों की शिकायतें अंजू से दूर हो चुकी हैं। लंबे अंजू ने अपने दोनों बच्चों का एडमिशन दिल्ली के स्कूल में करवा दिया है। अब दोनों बच्चे अंजू की मां के साथ रहते हैं और वहीं पढ़ाई कर रहे हैं।

2 से 3 महीने में तलाक हो जाएगा

अंजू ने बताया कि जॉब के दौरान वो बच्चों को टाइम नहीं दे पाती है, इसलिए बच्चों का एडमिशन दिल्ली में अपनी मां के घर के पास करवाया है। उनके माता-पिता बच्चों को संभालते हैं। अंजू ने कहा कि अरविंद से उनके तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 2 से 3 महीने में तलाक हो जाएगा। अभी नौकरी के साथ बिजनेस भी कर रही हूं। पहले से नेटवर्किंग कामकाज से जुड़ी हुई हूं। उसी के माध्यम से अब आगे काम कर रही हूं।

अंजू ने बताया कि नसरुल्लाह को भारत आने की अनुमति नहीं मिली है। दरअसल, भारत आने के लिए उनको यहां का कोई स्थाई पता चाहिए और मैं खुद एक किराए के मकान में रहती हूं। मकान मालिक अपना पता देने को तैयार नहीं हैं। किसी भी देश में जाने के लिए वीजा के समय यह बताना होता है कि वो किसके पास जा रहे हैं, वो कहां रहेंगे और इस दौरान वो क्या करेंगे। इसलिए अब उन दोनों ने किसी दूसरे देश में शिफ्ट होने का फैसला लिया है।

नसरुल्ला ने कहा- अमेरिका में शिफ्ट होने की है तैयारी

नसरुल्ला ने बताया कि अंजू और मैं अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा हूं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पाकिस्तान में अपनी जमीन व प्रॉपर्टी बेचकर अमेरिका में रहेंगे और वहीं नौकरी करेंगे। वहां कुछ दोस्त रहते हैं, जिनकी मदद से नौकरी में आसानी होगी।

वहीं अंजू ने कहा कि तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो दोनों दूसरे देश में शिफ्ट हो जाएंगे। वीजा व जॉब के लिए उन्होंने अप्लाई कर दिया है। नसरुल्ला ने कहा कि अंजू की याद आती है, भारत में अंजू अकेली हैं। वहां उनको कामकाज में खासी दिक्कत होती है और वो उनके साथ नहीं हैं। अंजू और नसरुल्ला दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते हैं और सारी बातें शेयर करते हैं। अंजू ने कहा कि मेरे सामने लक्ष्य बड़ा है। काम बहुत हूं और अकेले सब कुछ करना है।

Tags: alwar newsNational newsrajasthan news
Previous Post

Nameplate Controversy: कपिल सिब्बल ने योगी सरकार पर बोला हमला, बोले- क्या यह है ‘विकसित’ भारत

Next Post

बीजेपी पार्षद ने की सपा नेता की निर्मम हत्या, गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Murder

बीजेपी पार्षद ने की सपा नेता की निर्मम हत्या, गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

यह भी पढ़ें

अर्नब गोस्वामी तलोजा जेल में शिफ्ट Arnab Goswami shifted to Taloja jail

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को तलोजा जेल में किये गए शिफ्ट

08/11/2020
burnt alive

नाबालिग को अगवा कर जिंदा जलाया, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

01/07/2021
PM Modi

मतदाता है देश की भागीदारी… नेशनल वोटर्स डे पर पीएम मोदी का पत्र

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version