• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

Writer D by Writer D
20/07/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर उनके पवित्र विचार तथा सांस्कृतिक धरोहर के रूप में ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) पर मऊ जिले के खुरहट पंप कैनाल के पास ‘पीपल’ का पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी के छात्रों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को पौधों का वितरण भी किया और मऊवासियों से वृक्षारोपण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा मऊ के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण की अपील की।

Image

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में 36.50 करोड़ पौधरोपण किया जाना है, इसमें से 32 लाख पौधे मऊ जिले में लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारी संस्कृति में वन, पेड़-पौधे हमारी धार्मिक परंपराओ और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र ही नहीं, बल्कि अलौकिक सत्ता का बोध भी कराते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने प्रकृति के गोद में ही जाकर जीवन का रहस्योद्घाटन किया।

Image

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हम सब का यह प्रयास हो कि हमारे आसपास का वातावरण सुंदर और हरा-भरा हो, आने वाले पीढ़ियों को ऐसा वातावरण मिले कि वे स्वस्थ रहें। कहा कि सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है, हमारे धर्मशास्त्रों में प्रकृति को दूसरी मां का स्थान मिला है। हमारी संस्कृति ने वृक्षों में देवताओं का वास बताया है, हम वृक्षों की पूजा करते हैं। पीपल में नारायण का वास होता है ऐसा कहा गया है।

सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ, बोले-अकबरनगर को हटाकर स्थापित किया जा रहा है सौमित्र वन

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी, जीवन के अनुकूल जलवायु के लिए पौधरोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण व संवर्धन करना होगा। परिवार के सदस्यों की तरह पौधों की भी देखभाल करनी होगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निशुल्क पौधे लोगों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पौधों के रोपण और संरक्षण से जहां प्रकृति और धरती की सेवा होती है, वहीं आर्थिक समृद्धि भी होती है।

Image

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी मऊ, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं, छात्रों ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया और पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Tags: ak sharmaek ped maa ke naam abhiyanmau newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

बीजेपी पार्षद ने की सपा नेता की निर्मम हत्या, गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

Next Post

SBI ने निकालीं 1040 वैकेंसी, यहां देखें पोस्ट वाइज योग्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
Next Post
SBI

SBI ने निकालीं 1040 वैकेंसी, यहां देखें पोस्ट वाइज योग्यता

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

इस नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय

30/04/2022
murder

पत्थर से कुचल कर की थी दोस्त की निर्मम हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

15/09/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

16/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version