• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर प्रदेशभर में एक दिन में लगाए जाएंगे एक करोड़ पौधे: मुख्यमंत्री शर्मा

Writer D by Writer D
21/07/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में प्रकृति पूजा की परंपरा है। हम पेड़, नदी, पहाड़ सभी की पूजा करते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसे संस्कृति से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा हुआ है। शर्मा शनिवार को जयपुर ग्रामीण जिले में स्थित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सघन वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आगामी हरियाली तीज सात अगस्त पर पूरे प्रदेश में एक दिन में एक करोड़ पौधे लगाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा 18 वर्ष का होता है तो उसे मतदान का अधिकार मिलता है, लेकिन इस अधिकार के साथ कई दायित्व भी साथ में जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाना होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत राष्ट्र की पहचान भौतिक विकास से नहीं बल्कि वहां के लोगों की वैचारिक समृद्धता से होती है क्योंकि विचार समृद्ध होते हैं तो राष्ट्र भी विकसित होता है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन का स्रोत हैं, धरती को उपजाऊ बनाते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए पौधरोपण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने गौशाला परिसर में कदंब एवं आम के पौधरोपण के साथ अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन किए तथा गौ पूजन किया। कार्यक्रम में जाते समय विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का बड़े उत्साह के साथ स्वागत-सत्कार किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा सामाजिक सरोकारों के सूत्रधार रहे हैं। उन्होंने देश में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत की, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई। प्रधानमंत्री ने महिला लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की अभिनव पहल की है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ गौवंश को भी लाभ पहुंचाएगा। पेड़ों से मिलने वाली छाया गौवंश को गर्मियों में राहत देगी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व निभाएं तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान को राजस्थान में सफल बनाएं और पूरे भारत में एक मिसाल स्थापित करें। कार्यक्रम में पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान के तहत मिशन वन रक्षण 2024 के अंतर्गत प्रदेश में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान राज्य के गोपालन, देवस्थान, डेयरी एवं पशुपालन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, प्रमुख शासन सचिव पशुपालन विकास सीताराम भाले, श्रीकृष्णा बलराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमितासन दास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmajaipur newsNational newsrajasthan news
Previous Post

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी : मुख्यमंत्री शर्मा

Next Post

इस दिन न करें मंदिर की साफ-सफाई, नाराज हो जाएंगे देवी-देवता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Worship

इस दिन न करें मंदिर की साफ-सफाई, नाराज हो जाएंगे देवी-देवता

यह भी पढ़ें

waxing

हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो घर में तैयार करें वैक्स

14/01/2026
CM Yogi

किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

18/12/2022
Zero Poverty Campaign

जीरो पावर्टी की पहली लाभार्थी रूबी का बनने लगा सपनों का आशियाना

26/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version