• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्मला सीतारमण ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार 7 बार बजट पेश करने वालीं बनी पहली वित्त मंत्री

Writer D by Writer D
23/07/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट (Budget) पेश कर दिया। ये लगातार सातवीं बार है, जब निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) ने रिकॉर्ड भी बना लिया।

बजट में पूरे सालभर का लेखा-जोखा होता है। सरकार कहां से कमाएगी? कहां खर्च करेगी? कितना खर्च करेगी? इस बारे में बताया जाता है।

इससे पहले फरवरी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) ने जो अंतरिम बजट पेश किया था, वो 47.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था। तब उन्होंने बताया था कि इस खर्च के लिए सरकार को 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई टैक्स और दूसरी जगहों से होगी। लेकिन बाकी के खर्च के लिए सरकार उधार लेगी।

बजट पेश करने के बाद क्या?

वित्त मंत्री (Nirmala Sitharaman ) जब बजट पेश कर देंगी तो उसके बाद वो दो बिल और पेश करेंगी। पहला- फाइनेंस बिल यानी वित्त विधेयक होगा, जिसमें सरकार की कमाई का लेखा-जोखा होता है। और दूसरा- एप्रोप्रिएशन बिल यानी विनियोग विधेयक, जिसमें सरकार के खर्च का हिसाब-किताब होता है।

इसके बाद संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर चर्चा और बहस होती है। दोनों सदनों की मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद ही बजट लागू होता है।

क्या हो अगर संसद में अटक जाए बजट?

वैसे तो आम बजट संसद में आसानी से पास हो जाता है, लेकिन क्या हो कि अगर ये यहां अटक जाए तो? बजट अगर संसद में पास नहीं होता है तो माना जाता है कि सरकार संकट में है। बजट का लोकसभा में पास होना जरूरी है, क्योंकि ये फाइनेंस बिल होता है। फाइनेंस बिल को राज्यसभा की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

बजट के लिए क्या है प्रावधान?

बजट का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 112 में किया गया है। अनुच्छेद 112 कहता है कि राष्ट्रपति हर साल सरकार से संसद के दोनों सदनों में उस साल की कमाई और खर्च का ब्योरा रखवाएंगे। इसे ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ कहा जाता है।

मोरारजी देसाई ने 10 बार पेश किया था बजट

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अब तक सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया है। 1962 से 1969 तक मोरारजी देसाई वित्त मंत्री थे। उनके बाद पी। चिदंबरम ने 9 बार और प्रणब मुखर्जी ने 8 बार बजट पेश किया है।

केशव प्रसाद मौर्य से राजभर ने की भेंट, राजनीति गलियारे में बढ़ी सियासी हलचल

हालांकि, निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के साथ ही मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वो देश की पहली वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने लगातार सातवीं बार बजट पेश किया।

Tags: budgetbudget 2024budget 3.0delhi newsNational newsNirmala Sitharaman
Previous Post

केशव प्रसाद मौर्य से राजभर ने की भेंट, राजनीति गलियारे में बढ़ी सियासी हलचल

Next Post

Union Budget 2024: EPFO को लेकर किया बड़ा ऐलान, 4.1 करोड़ युवाओं को दिया ये तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Next Post
union budget 2024

Union Budget 2024: EPFO को लेकर किया बड़ा ऐलान, 4.1 करोड़ युवाओं को दिया ये तोहफा

यह भी पढ़ें

Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 200MP कैमरा

Oppo Reno 15 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा फीचर

08/01/2026
CM Yogi

अकबर हो या औरंगजेब, सबकी मानसिकता एक : योगी आदित्यनाथ

08/03/2025
Madheshwar Mountain

छत्तीसगढ़ के मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक शिवलिंग का दर्जा

11/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version