• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केन्द्रीय बजट में बिहार की जरूरतों पर विशेष ध्यान, नीतीश कुमार बोले धन्यवाद

Writer D by Writer D
23/07/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने मंगलवार को केंद्रीय बजट (Union Budget) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री (Nitish Kumar ) ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बजट (Union Budget) में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने कहा कि बिहार को बाढ़ से बचाव के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री (Nitish Kumar ) ने बिहार के लिये बजट में विशेष प्रावधान के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के लिये की गयी इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अन्य आवश्यकताओं के लिये केन्द्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।

Tags: bihar newsbudget 2024National newsNitish KumarUnion Budget 2024
Previous Post

Budget 2024: आंध्र के लिए खुला खजाना, चंद्रबाबू नायडू ने कहा- थैंक्यू मोदी

Next Post

Budget 2024: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- UP को भूल गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

Budget 2024: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- UP को भूल गए

यह भी पढ़ें

jalabhishek in ayodhya

155 देशों के जल से हुआ रामलला का जलाभिषेक, 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय भी पहुंचे अयोध्या

23/04/2023
arrested

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

26/03/2021
डॉ रघु शर्मा

डॉ रघु शर्मा का कहना शाह के नाम पर डराया जा रहा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version