• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नायब की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

Writer D by Writer D
23/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में अब 650 नई बसें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में बसों की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी गई। बैठक में परिवहन विभाग द्वारा हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसों को शामिल करने के लिए रखे गए 150 एसी बसों तथा 500 सामान्य बसों की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इन बसों की खरीद पर लगभग 290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

बैठक के बाद जारी की गई जानकारी के अनुसार प्राकृतिक आपदा के कारण खराब होने वाली फसलों के नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत आज बीमा कंपनियों का चयन किया गया है। बैठक में खरीफ 2024 से रबी 2025-26 की अवधि के लिए बीमा कंपनियों के चयन को मंजूरी प्रदान की गई है। इस अवधि के लिए प्रीमियम के रूप में लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। किसानों को मात्र 1 से 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार देगी।

उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) तथा हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल मिलाकर 1970 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।

विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा यह बजट : सीएम नायब सैनी

बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोशिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 132 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जे पी दलाल और राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित रहे।

जीएमडीए के प्रोजेक्टों को भी मिली मंजूरी

बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 68-75 में नए सेक्टरों में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण और सेक्टर 112-115 में 33 करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन और पंपिंग स्टेशन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, गुरुग्राम जिले में सोहना में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से सब डिवीजन कॉम्प्लेक्स का निर्माण और फरीदाबाद के बडख़ल में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से एसडीओ सिविल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

बैठक में करनाल जिले में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से कोंड मुनक सलवान असंध रोड का सुदृढ़ीकरण और 30 करोड़ रुपये की लागत से सिरसा ब्रांच के आरडी नंबर 0-88588 तक कंक्रीट साइड लाइनिंग बिछाकर रिमॉडलिंग कार्य को भी मंजूरी दी गई है।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा यह बजट : सीएम नायब सैनी

Next Post

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan issued instructions for an integrated system.
उत्तराखंड

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

23/07/2026
jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले कलाकार व शोधकर्ता तैयार करेगी सुपवा : सीएम

23/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए rs4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

23/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

विपक्ष ने युवाओं को भडक़ाया, सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांके: मुख्यमंत्री

23/07/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न

यह भी पढ़ें

mahendra singh

नामामि गंगे की दर्ज पर यमुना को भी अविरल एवं निर्मल बनाया जायेगा : महेन्द्र सिंह

11/06/2021

किसानों का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

06/12/2020
CM Bhajan Lal

कांग्रेस की झूठ और भ्रम की राजनीति को वोट से मिला जवाब : मुख्यमंत्री

23/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version