• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट पर लगा ब्रेक… बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Writer D by Writer D
26/07/2024
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई। इसके बाद खरीदारों ने अपना पूरा जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार (Share Market) के दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे, इसके बावजूद खरीदारी का जोर इतना अधिक था कि दोनों सूचकांक लगातार ऊपर चढ़ते चले गए। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, एलटी माइंडट्री, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल और आयशर मोटर्स के शेयर 2.75 प्रतिशत से लेकर 2.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले और ओएनजीसी के शेयर 1.85 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,234 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,674 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 560 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी के संकेत

बीएसई का सेंसेक्स आज 118.70 अंक की बढ़त के साथ 80,158.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 80,594.76 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली की वजह से इसकी चाल में मामूली गिरावट भी देखी गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 495.46 अंक की मजबूती के साथ 80,535.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 17.25 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,423.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों ने कारोबार पर अपना कब्जा जमा लिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के कारण ये सूचकांक उछल कर 24,595 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 180.60 अंक की उछाल के साथ 24,586.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,039.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 7.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,406.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, इतनी सिक्योरिटी और बेल बॉन्ड पर मिली जमानत

Next Post

अवैध वसूली कांड पर योगी का एक्शन: SP-ASP हटे, CO निलंबित, SO समेत 23 पर एफआईआर

Writer D

Writer D

Related Posts

RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
Next Post
DIG suspended the entire Narhi police station

अवैध वसूली कांड पर योगी का एक्शन: SP-ASP हटे, CO निलंबित, SO समेत 23 पर एफआईआर

यह भी पढ़ें

swatantra dev

अग्निपथ योजना पर सपा और कांग्रेस कर रहे हैं राजनीति: स्वतंत्र देव

19/06/2022
Health

उप्र में मेडिकल डिवाइस पार्क से खुलेंगे हजारों की संख्या में रोजगार के द्वार

29/04/2023
Milind

कोरोना से उभर कर मिलिंद ने फैंस को दी नसीहत

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version