• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार : नायब सिंह सैनी

Writer D by Writer D
31/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया है। यह उनके प्रति हमारी एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) बुधवार को जिला सिरसा में डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने डेरा में शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने साध संगत को पौधे भी वितरित किए। बाबा ब्रह्मïदास महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी अतिथियों को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित कॉरियोग्राफी प्रस्तुत की।

बाबा ब्रह्म दास दर में मुख्यमंत्री के

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने बाल्यकाल में ही यह संकल्प धारण कर लिया था कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर से बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 सालों की कड़ी तपस्या के बाद शहीद उधम सिंह ने एक सभा में जनरल डायर को गोलियां मार कर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि अंग्रेजों ने हमारे क्रांतिकारियों पर अनेक जुल्म ढाए। क्रांतिकारी वीरों ने तपस्या की, कष्ट सहन किए। उनकी गाथा सुनकर आज हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने शहीद उधम सिंह के माता पिता को भी याद किया कि उन्होंने ऐसे महान वीर को जन्म दिया।

मुख्यमंत्री लाइव सिंह सैनी ब्रह्म दास डेरा में

इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा, विधायक गोपाल कांडा, विधायक दूड़ाराम, विधायक लक्षमण नापा, संत बाबा ब्रह्मदास महाराज, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सरदार मनजिंदर सिंह सरसा, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मोजूद थे।

Tags: CM Nayab SinghHaryana newsNational newsSirsa news
Previous Post

भीषण बारिश में मकान गिरा, 12 लोग दबे; 2 की मौत

Next Post

दुकानों की मलकियत का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री से मिले दुकानदार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh

दुकानों की मलकियत का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री से मिले दुकानदार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

AK Sharma

महाकुम्भ ने दिखाई विकसित भारत की शुरुआती झलक: एके शर्मा

05/02/2025
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय की बड़ी पहल, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को तुरंत दी आर्थिक मदद

13/11/2025

आपदा कंट्रोल रूम जल्द ही आएगा नए स्वरूप में : मुख्यमंत्री धामी

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version