• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 साल पुरानी मंदिर की दीवार भरभराकर गिरी, 9 बच्चों की दब कर मौत

Writer D by Writer D
04/08/2024
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Temple Wall Collapsed

Temple Wall Collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मंदिर के पास की दीवार गिरने (Temple Wall) से करीब 9 बच्चो की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है। वहीं 4 बच्चे घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था।

शिवलिंग बना रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा

सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था। रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी पहुंचे थे। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, वहीं मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार (Temple Wall)  भरभराकर गिर गई। जिसमे कुछ बच्चे दब गए। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। दीवार करीब 50 साल पुरानी बताई जा रही है। इस हादसे की जानकारी लगने पर रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे। साथ ही मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे।

राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते में सेंध, निकाले गए 90 लाख रुपये

कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि बच्चे कार्यक्रम स्थल पर बने टेंट में खेल रह थे। तभी अचानक मंदिर परिसर के बगल की दीवार (Temple Wall)  ढह गई, जिसमें दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ और बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि कुछ ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। कुल 9 बच्चों की मृत्यु हुई है।

सीएम मोहन यादव ने किया मदद का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,’आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।’

Tags: madhya pradesh newsNational newstemple wall collpased
Previous Post

राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते में सेंध, निकाले गए 90 लाख रुपये

Next Post

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
CM Yogi

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

diet plan

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से रहेंगे स्वस्थ

11/08/2021
Vat Savitri Vrat

इस विधि से करें वट सावित्री व्रत की पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

03/06/2024

 विधि विधान से बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version