• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नायब सिंह ने अग्निवीर और शहीदों को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, किसानों को भी दी खुशखबरी

Writer D by Writer D
05/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। वहीं बैठक के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में 21 एजेंडे रखे थे, जिनमें से 20 एजेंडों की स्वीकृति हुई है। किसानों के हित में लिए फैसले पर सीएम ने बताया कि कुल 24 फसलों पर MSP खरीदी जा रही है, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य बना है।

किसानों से नहीं लिया जाएगा अबियाना

हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh)  ने बताया कि अबियाना फजूल करने का कैबिनेट ने फैसला किया है। किसानों से जो आबियाना लिया जाता था उसे भी समाप्त कर दिया है। सीएम ने किसानों पर बकाया 140 करोड़ रुपया भी माफ करने का ऐलान किया। इसके साथ ही एक अप्रैल 2024 से अबियाना जमा करने के नोटिस गये थे, सरकार उन्हे भी वापस लेगी। 1 अप्रैल के बाद जिस किसान अबियाना ने जमा करवाया है उसको वापिस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 4299 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों के 14 आश्रितों को नौकरी दी जाएगी, 2 को ग्रुप B और 12 को ग्रुप C की नौकरी देंगे।

अग्निवीर को लेकर ये फैसला

वहीं अग्निवीर को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई, सीएम ने कहा कि अग्निवीर को ग्रुप C के लिए होने वाली पात्रता में छूट मिलेगी। साथ ही भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। पहले बैच के अग्निवीरों को 5 साल की छूट मिलेगी। राज्य सरकार अग्निवीरों को रोजगार देने वाले उद्योगों को 60,000 सब्सिडी देगी। अगर वो अग्नीवीरों को 30 हजार मासिक वेतन देता है।

हरियाणा राज्य में पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों को क्रीमीलेयर से बाहर रखने संबंधी मानदंडों के प्रस्ताव को ex-post facto की स्वीकृति दी। साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार किया। हरियाणा धोलीदार, बूटीमार, भोंडेदार एवं मुकररीदार (स्वामित्व अधिकारों का निहित होना) नियम, 2011 में संशोधन को मंजूरी दी। संशोधन के बाद, धोलीदार, बूटीमार, भोंडेदार एवं मुकररीदार या उनके हित-उत्तराधिकारी, जिनका 20 वर्ष की समय सीमा पूरी हो गई है, वे अब मालिकाना हक के लिए कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

मनोहर के तरकश से ‘नायब’ ने चलाया एमएसपी का तीर

कैबिनेट में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई है। शहरी आवास योजना के तहत प्लॉट लेने वाले आवेदकों को किस्त देने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना विस्तार को भी आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

कच्चे कर्मचारियों को लेकर नहीं कोई ऐलान

बता दें कि कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों को पक्के करने को लेकर उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा कोई फैसला नहीं हो पाया। सीएम नायब सैनी इस मीटिंग में किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाए। मीटिंग के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को लेकर सरकार ने अधिकारियों को कहा कि वो पॉलिसी बनाए। अभी सरकार काम कर रही है, जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Tags: CM Nayab Singhharayana newsNational news
Previous Post

मनोहर के तरकश से ‘नायब’ ने चलाया एमएसपी का तीर

Next Post

आज करें हनुमान चालीसा का पाठ, दूर रहेंगी बुरी शक्तियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post

आज करें हनुमान चालीसा का पाठ, दूर रहेंगी बुरी शक्तियां

यह भी पढ़ें

men fashion

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

31/03/2026
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत के दिन करें ये आसान उपाय, पति की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद

14/05/2025

भिखारी ठाकुर के नाटकों ने बदली समाज की दिशा

18/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version