• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने केदारघाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, जल्द यात्रा शुरू करने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
06/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami did an aerial survey of Kedar Valley

CM Dhami did an aerial survey of Kedar Valley

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त मार्गाें, पेयजल और विद्युत लाइनों को यथाशीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने केदारनाथ पैदलयात्रा मार्ग शीघ्र शुरू करने और हेली सेवा बुधवार से ही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐलान किया हेलीकॉप्टर यात्रा की टिकटों में 25 फीसदी छूट राज्य सरकार देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों राहत और बचाव कार्यों व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए अतिवृष्टि से हुयी क्षति की जानकारी ली। वहीं सभी विभागों को यात्रा शुरू करने के लिए उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों एव तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को बुधवार से ही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलीसेवा के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिसका वहन राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में भी स्थानीय लोगों से सुझाव और सहयोग की भी अपील की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने रामपुर जीएमवीएन में स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावितों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इन कठिन परिस्थितियों में सरकार और प्रशासन की ओर से संचालित रेस्क्यू अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अतिवृष्टि के बाद से ही चिनूक और एमआई हैलीकॉप्टर सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। भू-स्खलन से 29 स्थानों पर पैदल और सड़क मार्ग कटा मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक के पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने (CM Dhami) बताया कि अतिवृष्टि से भू-स्खलन होने से 29 स्थानों पर पैदल एव सड़क मार्ग कटा है। इसके अतिरिक्त पेयजल व विद्युत की लाइनों सहित बड़ी मात्रा में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। रिकॉर्ड समय में 12 हजार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू: मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड समय में लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है।

धामी की मुस्तैदी से जल्द आपदा से उबरेगा उत्तराखंड, फिर गुलजार होगा चारधाम यात्रा मार्ग

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि अतिवृष्टि की घटना के बाद से ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन तथा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े संगठनों ने मिलकर इस आपदा में पूरे मनोयोग से रेस्क्यू अभियान के दाैरान फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडेय, सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Chardham yatradhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा: एके शर्मा

Next Post

रामलला के चरणों में सीएम योगी ने झुकाया शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Next Post
CM Yogi bowed his head at the feet of Ramlala

रामलला के चरणों में सीएम योगी ने झुकाया शीश

यह भी पढ़ें

Om Birla

इमरजेंसी पर सदन में खूब बरसे ओम बिरला, दो मिनट का रखवाया मौन

26/06/2024
convoy collided

आपस में टकराई डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां, बाल-बाल बचे ब्रजेश पाठक

07/09/2022
quantum computing

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

27/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version