Main Sliderफैशन/शैली

इन टिप्स से दूध में जमेगी मोटी मलाई, नहीं पड़ेगी मार्केट से घी खरीदने की जरूरत

कई बार महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि घर में फुल क्रीम दूध मंगवाने के बावजूद उसमें अच्छी मोटी मलाई (Malai) नहीं लगती है। जबकि कुछ लोगों के घर में कम दूध में भी रोटी जितनी मोटी मलाई लगती है। ऐसे लोगों को बाजार से घी खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप भी अपने घर आने वाले दूध में से मोटी मलाई निकाला चाहते हैं तो फॉलो करें ये किचन टिप्स।

दूध में से मोटी मलाई (Malai) निकालने के टिप्स-

फुल क्रीम दूध

अगर आप चाहते हो कि दूध में से मोटी मलाई (Malai) निकले तो टोन्‍ड मिल्‍क या गाय के दूध की जगह फुल क्रीम मिल्क का उपयोग करें।

ऐसा हो दूध उबालने का तरीका

कुछ लोग दूध फ्रिज से सीधा निकालकर उबाल देते हैं। ऐसा करने पर दूध में मोटी मलाई (Malai) नहीं जमती है। हमेशा दूध को उबालने से पहले उसे कुछ देर बाहर निकालकर सामान्‍य तापमान में आने दें। उसके बाद ही दूध को उबालें। इसके अलावा दूध में उबाल आते ही तुरंत गैस बंद ना कर दें। उबलते दूध को कुछ देर धीमी आंच पर उबाल ले।

गर्म दूध को प्लेट से ना ढकें

हमेशा उबले हुए दूध को जालीदार प्लेट से ढकें। अगर आप उसे स्टील की किसी प्लेट से ढक देते हैं तो ऐसा करने से दूध पर मोटी मलाई (Malai) नहीं जम पाती। दूध को ढकने के लिए हमेशा ऐसे बर्तन का उपयोग करें, जिससे दूध में बनने वाली भाप आसानी से बाहर निकल सके।

उबालते समय चम्‍मच से हिलाते रहें

दूध जब उबलने लगे तो गैस का आंच कम करके उसे किसी चम्‍मच की मदद से लगातार 5 मिनट तक हिलाते रहें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि धीरे-धीरे दूध से उठने वाले बुलबुले कम होने लगे हैं। ऐसा होने पर गैस बंद करके दूध को रूम टेम्‍परेचर पर आने के बाद फ्रिज में रख दें।

Related Articles

Back to top button