• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहीदों के सपनों का भारत बनाने की ओर हम अग्रसर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/08/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मऊ जनपद में मऊ की नगर पालिका कम्युनिटी हाल में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 09 अगस्त, 1925 को क्रांतिकारियों द्वारा की गयी काकोरी ट्रेन घटना अंग्रेजी हुकूमत को पूरी तरह से हिला दिया। इन क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने में अंग्रेजों ने लगभग 10 लाख रूपये खर्च किये। इस काकोरी ट्रेन एक्शन में हमारे एक दर्जन क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी।

AK Sharma

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि काकोरी ट्रेन घटना में सहारनपुर से लखनऊ आ रही पैसेंजर ट्रेन में रखें खजाने को एक दर्जन क्रांतिकारियों ने लूटने का कार्य किया। इसमें शामिल राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्लाह खा, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी को तत्काल फांसी दे दी गई, जबकि अन्य क्रांतिकारियों के साथ भी क्रूरता की गई।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि कांग्रेस के 65 वर्षों के शासन में देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिला। बीजेपी सरकार ने उन्हें उचित सम्मान दिया प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क का नाम बदलकर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क रखा, हमारे शहीदों की राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम उनका बलिदान सदैव देशप्रेम की प्रेरणा देता रहे। इसलिए इस दिवस को हम धूमधाम से मना रहे। देश की खुशहाली, आजादी, संप्रभुता, मान सम्मान के लिए अमर शहीदों ने अपना बलिदान दिया था, जिससे कि हम सब आजाद देश में खुली हवा में सांस ले सके और मान सम्मान के साथ रह सके।

Image

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण तिथियां हमें अपने वीर शहीदों का स्मरण कराती हैं, कड़े संघर्ष के बाद मिली आजादी को बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करती हैं। 09 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की भी शुरुआत हुई थी, महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में देश आजादी की लड़ाई लड़ा। शहीदों और महात्मा गांधी जी के सपनों का भारत बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ फिर से कोई खिलवाड़ न करें, हमें सतर्क रहना होगा, हमारे पड़ोसी देशों में स्थितियां बहुत खराब हो चुकी हैं। देश के समग्र विकास के लिए हमें कमजोर लोगों का भी सहयोग करने के लिए आगे आना होगा। अपने आसपास के अल्पविकसित क्षेत्रों का भी विकास करना होगा।

प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया है कि 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाए और सभी लोग अपनी डीपी में तिरंगा लगाने का भी कार्य करें। मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मऊ पहुंचकर गांजीपुर तिराहा में श्याम प्रसाद मुखर्जी जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Image

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विकसित भारत का विकसित मऊ बनाने के संकल्प की दिशा में नगर विकास विभाग की 21 करोड़ रूपये की 100 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें नगरपालिका परिषद मऊ में 12 करोड़ रूपये लागत की 51 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

हमें देश के लिये मरने का मौका नहीं मिला, मगर जीने का जरूर मिला है : एके शर्मा

जिसमें नगरीय झील, तालाब, पोखरा तथा जल निकासी से संबंधित कार्य कराये जायेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती योजना के तहत 09 करोड़ रूपये से 49 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Image

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मऊ अरशद जमाल, योगेंद्रनाथ राय, सूरज राय, पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय, भरतलाल राही, प्रमोद कुमार राय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sharmamau newsup news
Previous Post

मनु भाकर और सरबजोत सिंह काे खेल विभाग में उप निदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार

Next Post

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर मेला में पहलवानाें काे किया पुरस्कृत

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर मेला में पहलवानाें काे किया पुरस्कृत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

समस्या के समाधान में हीलाहवाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

01/08/2023
The entire family was found dead

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

14/11/2025

ड्रोन हमला भविष्य की नई युद्धक चुनौती

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version